ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

मोतिहारी में STF ने 2 नक्सलियों को दबोचा, कई हमलों और बैंक लूट में थे शामिल

MOTIHARI : बिहार में बढ़ते अपराध को रोकने में पुलिस जुटी हुई है. इसी कड़ी में एसटीएफ ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है. मोतिहारी पुलिस और एसएसबी जवानों के साथ कम्बाइंड ऑपरेशन

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

MOTIHARI : बिहार में  बढ़ते अपराध को रोकने में पुलिस जुटी हुई है. इसी कड़ी में एसटीएफ ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है. मोतिहारी पुलिस और एसएसबी जवानों के साथ कम्बाइंड ऑपरेशन में एसटीएफ ने दो नक्सलियों को धर दबोचा है. पुलिस गिरफ्त नक्सलियों से पूछताछ कर रही है. 


मोतिहारी पुलिस को बड़ी सफलता की जानकारी देते हुए पुलिस अफसर ने बताया कि पकड़ीदयाल डीएसपी के नेतृत्व में मधुबन पुलिस, एसएसबी 32 वीं बटालियन मधुबन और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने दो नक्सली को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार नक्सली चिरैया थाने के सेमरा टोला लक्ष्मीपुर के रहने वाले अजय सहनी और पताही थाना के महमदा के रहने वाले बिरजू दास के रूप में की गई है. धुबन थाने के चितौरा कौलेश्वरी मार्केट से गिरफ्तार किया है. 


पकड़ीदयाल डीएसपी दिनेश कुमार पांडेय ने बताया कि दोनों नक्सली कई वर्षों से फरार चल रहे थे. जिन्हें गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया गया है. मधुबन में 2005 में हुए एक साथ 5 जगहों पर हुए नक्सली हमले, स्टेट बैंक में लूट और मधुबन के रहने वाले सुरेंद्र सिंह के आवास से ढाई लाख के आभूषण की लूट के मामले में ये दोनों नक्सली शामिल थे. इस ऑपरेशन में एसएसबी के असिस्टेंट कमांडेंट ए के मजूमदार ,थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा और एसटीएफ के जवान मौजूद थे. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HIMANSHU

FirstBihar संवाददाता