ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

मोतिहारी में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, हथियार और कारतूस के साथ 5 अपराधी गिरफ्तार

MOTIHARI: मोतिहारी पुलिस ने मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया है। पुलिस ने पांच अपराधियों को 6 देसी पिस्टल और 73 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। मिनी गन फैक्ट्री में इस्तेमाल

मोतिहारी में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, हथियार और कारतूस के साथ 5 अपराधी गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MOTIHARI: मोतिहारी पुलिस ने मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया है। पुलिस ने पांच अपराधियों को 6 देसी पिस्टल और 73 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। मिनी गन फैक्ट्री में इस्तेमाल होने वाले उपकरण को भी बरामद किया गया है।


मोतिहारी पुलिस नगर थाना इलाके में वाहन जांच कर रही थी। इसी दौरान तीन युवक को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से चाकू और ऑटोमेटिक पिस्टल बरामद किया गया। जिससे पूछताछ की गयी। इस दौरान दोनों ने बताया कि कोटवा,गोविंदगंज और चकिया इलाके में मिनी गन फैक्ट्री का संचालन हो रहा है। जहां देसी पिस्टल, कारतूस और अवैध हथियार बनाया जाता है। 


दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने छापेमारी कर मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया। इस बात की जानकारी मोतिहारी के अपर पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी ने दी है। बताया कि मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा किया गया है और इस दौरान पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। यहां से बने हथियार को ये लोग दूसरे जिलों में सप्लाई करते थे। इस गोरखधंधे में कौन-कौन लोग शामिल है इसका पता लगाने में पुलिस जुटी है। फिलहाल गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ की जा रही है।