ब्रेकिंग
Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर

मोतिहारी में अपराधियों का तांडव, ओवरटेक कर बाइक सवार को मारी गोली, सकते में पुलिस

MOTIHARI : मोतिहारी में बेखौफ अपराधियों का तांडव जारी है. आए दिन अपराधी पुलिस को ठेंगा दिखाते हुए वारदात को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला मोतिहारी के अरे

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

MOTIHARI : मोतिहारी में बेखौफ अपराधियों का तांडव जारी है. आए दिन अपराधी पुलिस को ठेंगा दिखाते हुए वारदात को अंजाम दे रहे हैं. 


ताजा मामला मोतिहारी के अरेराज-मोतिहारी पथ के सेवरहा की है जहां बाइक सवार अपराधियों ने शख्स को  गोली मार दी है. गंभीर रुप से घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी  हालत गंभीर बताई जा रही है. 


बताया जा रहा है कि बाइक पर सवार होकर दो लोग मोतिहारी जा रहे थे तभी सेवरहा के बाद बाइक सवार कुछ अपराधियों ने दोनों को ओवरटेक कर गाली-गलौज की और फिर बाइर चला रहे शख्स को  गोली मार दी और मौके से फरार हो गए. बाइक से गिरने के दौरान बाइक पर बैठा एक और शख्स  घायल हो गया. गोली लगने वाला शख्स मलाही का चिन्तामनपुर का रहने वाला बताया जा रहा है. घायल शख्स ने बताया कि अपराधी पहचान छुपाने की नियत से फेस पर कपड़ा बांधे हुए थे.  गोली मारने के बाद अपराधी बाइक से मोतिहारी की ओर भागे गये. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. 

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HIMANSHU

FirstBihar संवाददाता