ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

मोतिहारी में अपराधियों ने घर में फेंका बम, फोन पर मांगी थी 10 लाख की रंगदारी

MOTIHARI : बिहार में बढ़ते अपराध पर नकेल कसने में पुलिस पूरी तरह फेल साबित हो रही है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है मोतिहारी से जहां अपराधियों ने एक घर में बम फेंका है. अपर

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

MOTIHARI : बिहार में बढ़ते अपराध पर नकेल कसने में पुलिस पूरी तरह फेल साबित हो रही है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है मोतिहारी से जहां अपराधियों ने एक घर में बम फेंका है. अपराधियों ने 10 लाख रुपये रंगदारी मांगी थी. जिसे नहीं मिलने के बाद अपराधियों ने यह कदम उठाया है. हालांकि किसी के भी हताहत की कोई सूचना नहीं है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 


10 लाख की रंगदारी नहीं मिलने पर फेंका बम
वारदात पूर्वी चंपारण जिले के मुफ्फसिल थाना इलाके की है. जहां बतरौलिया गांव में अपराधियों ने एक घर में बम फेंका है. हालांकि  किसी के भी हताहत की कोई सूचना नहीं है. मिली जानकारी के मुताबिक एक किसान के घर में बम फेंका गया है. बताया जा रहा है कि अपराधियों ने फोन पर 10 लाख रुपये की रंगदारी की मांग की थी. जिसे नहीं मिलने के बाद उन्होंने यह कदम उठाया. वारदात की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 


गैस एजेंसी से 50 हजार की लूट
दूसरी बड़ी वारदात पूर्वी चंपारण जिले के ही कल्याणपुर थाना इलाके की है. जहां बहलोलपुर गांव में अपराधी एक गैस से 50 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए. मिली जानकारी के मुताबिक  ललित गैस एजेंसी के कर्मी से अपराधी कैश 50 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए. बताया जा रहा है कि बाइक सवार तीन अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया. पीड़ित कर्मी की ओर से पुलिस में घटना की शिकायत की गई है. पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है.


टैग्स
रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HIMANSHU

FirstBihar संवाददाता