ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

थाना के पास दिनदहाड़े 20 लाख की लूट, ज्वेलरी की दुकान लूटकर अपराधी फरार

MOTIHARI : बिहार में बढ़ते अपराध के सामने पुलिस बेबस नजर आ रही है. आये दिन हत्या और लूट जैसे बड़े आपराधिक मामले सामने आते रहते हैं. ताजा मामला मोतिहारी का है. जहां दिनदहाड़े अपरा

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

MOTIHARI : बिहार में बढ़ते अपराध के सामने पुलिस बेबस नजर आ रही है. आये दिन हत्या और लूट जैसे बड़े आपराधिक मामले सामने आते रहते हैं. ताजा मामला मोतिहारी का है. जहां दिनदहाड़े अपराधियों ने ज्वेलरी के दो दुकानों को अपना निशाना बनाया है. अपराधी लगभग 20 लाख के गहने लूटकर फरार हो गए हैं. 


वारदात पूर्वी चंपारण जिले के पीपराकोठी थाना इलाके की है. जहां थाने से महज कुछ कदम की दूरी पर अपराधियों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया. अपराधी दिनदहाड़े तकरीबन 20 लाख रुपये के गहने लेकर फरार हो गए. मिली जानकारी के मुताबिक दोनों ज्वेलरी दुकानों का ताला तोड़कर अपराधी 20 लाख के गहने लेकर भाग गए.


वारदात की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस टीम मामले की छानबीन में जुटी हुई है. थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस तफ्तीश में जुटी हुई है. इलाके में नाकाबंदी कर गाड़ियों की तलाशी लीजा रही है. अपराधियों की धड़-पकड़ के लिए कई ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HIMANSHU

FirstBihar संवाददाता