ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

Motihari Crime News: पुलिस अभिरक्षा से फरार मुखिया पति नईम खान के घर कुर्की जब्ती की होगी कार्रवाई, 15 हजार रूपये का ईनाम घोषित

MOTIHAR: मुफ्फसिल थाने में पुलिस अभिरक्षा से फरार मुखिया पति नईम खान पर 15 हजार रूपये का इनाम घोषित किया गया है। यदि 48 घंटे के भीतर नईम खान सरेंडर नहीं करता है तो घर की कुर्क

Motihari Crime News: पुलिस अभिरक्षा से फरार मुखिया पति नईम खान के घर कुर्की जब्ती की होगी कार्रवाई, 15 हजार रूपये का ईनाम घोषित
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MOTIHAR: मुफ्फसिल थाने में पुलिस अभिरक्षा से फरार मुखिया पति नईम खान पर 15 हजार रूपये का इनाम घोषित किया गया है। यदि 48 घंटे के भीतर नईम खान सरेंडर नहीं करता है तो घर की कुर्की जब्ती की जाएगी। वही मुखिया पति को भगाने का आरोप में उनके ड्राइवर को गिरफ्तारी के बाद जेल भेजा गया है। वही पुलिस नईम खाने की मदद करने वाले पुलिस कर्मी की पहचान में जुटी है।  


बता दें कि सुगौली थाना क्षेत्र के उत्तरी मानसिंघा पंचायत के मुखिया पति नईम खान पर सुगौली थाने में आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज है। जिसमें मोहर्रम के दौरान शांति भंग करने, हथियार लहराने सहित कई मामले शामिल हैं। डीआईओ की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर मुखिया पति को गिरफ़्तार किया और मुफ्फसिल थाने में एसआई और सिपाही की अभिरक्षा में रखा गया था। 


पेशाब करने के बहाने नईम खान निकला और पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया। इस बात की सूचना मिलते ही  मोतिहारी SP ने SIT का गठन किया। मुखिया पति की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी है। लेकिन 24 घंटे बीत जाने के बाद भी मुखिया पति का पता नहीं चल पाया तब उसका फोटो शेयर करते हुए उसके ऊपर 15 हजार रुपए का इनाम घोषित कर दिया। इस मामले में एसपी स्वर्ण प्रभात ने एसई रत्नेश्वर सिंह और सिपाही को सस्पेंड कर दिया। साथ ही जांच टीम का भी गठन किया। मुखिया पति के भागने में अगर इन दोनों पुलिस कर्मियों की संलिप्तता सामने आती है तो इनके खिलाफ क़ानूनी कार्रवाई की जाएगी।