ब्रेकिंग
बहू से अवैध संबंध का था शक, ससुर ने युवक के प्राइवेट पार्ट पर मारी लात, मौके पर ही दर्दनाक मौत✦मधुबनी में युवक की हत्या के विरोध में विरौल चौक जाम, 12 घंटे से सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन✦25 तारीख को घोड़ा रेस और रंगारंग कार्यक्रम होंगे: अनंत सिंह ने बेटी की शादी में सबको दिया न्योता, कहा..इज्जत के लिए हमलोग खड़ा रहेंगे✦तिलक समारोह से लौट रही डांस टीम की कार पलटी, गया में बाल-बाल बची आधा दर्जन नर्तकियों की जान✦नीतीश सेतु पर पोस्टर फाड़ने के मामले में 3 गिरफ्तार, 11 नामजद समेत 150 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज✦बहू से अवैध संबंध का था शक, ससुर ने युवक के प्राइवेट पार्ट पर मारी लात, मौके पर ही दर्दनाक मौत✦मधुबनी में युवक की हत्या के विरोध में विरौल चौक जाम, 12 घंटे से सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन✦25 तारीख को घोड़ा रेस और रंगारंग कार्यक्रम होंगे: अनंत सिंह ने बेटी की शादी में सबको दिया न्योता, कहा..इज्जत के लिए हमलोग खड़ा रहेंगे✦तिलक समारोह से लौट रही डांस टीम की कार पलटी, गया में बाल-बाल बची आधा दर्जन नर्तकियों की जान✦नीतीश सेतु पर पोस्टर फाड़ने के मामले में 3 गिरफ्तार, 11 नामजद समेत 150 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज

मोबाइल में गेम खिलाने के बहाने 7 साल के मासूम के साथ अप्राकृतिक यौनाचार, आरोपी 15 वर्षीय किशोर घटना के बाद फरार

MOTIHARI: मोतिहारी में अप्राकृतिक यौनाचार का मामला सामने आया है। 15 वर्ष के किशोर ने 7 साल के मासूम के साथ जबरन अप्राकृतिक यौनाचार किया है। घटना मोतिहारी के हरसिद्धि थाना क्षेत्र क

मोबाइल में गेम खिलाने के बहाने 7 साल के मासूम के साथ अप्राकृतिक यौनाचार, आरोपी 15 वर्षीय किशोर घटना के बाद फरार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MOTIHARI: मोतिहारी में अप्राकृतिक यौनाचार का मामला सामने आया है। 15 वर्ष के किशोर ने 7 साल के मासूम के साथ जबरन अप्राकृतिक यौनाचार किया है। घटना मोतिहारी के हरसिद्धि थाना क्षेत्र की है। घटना के संबंध में पीड़ित के पिता ने बताया कि बेटा दरवाजे पर बैठा हुआ था। इसी बीच गांव का ही आरोपी किशोर आया और मोबाइल में गेम खेलने के बहाने बेटे को बुलाकर स्कूल के तरफ ले गया। जहां कई बच्चे खेल रहे थे। 


कुछ देर खेलने के बाद वहां से सभी बच्चों को किशोर ने भगा दिया। फिर सात साल के मासूम के साथ जबरन अप्राकृतिक यौनाचार किया। बच्चे के रोने के बाद वहां आसपास के लोग एकत्रित हो गये। लोगों को देख आरोपी मौके से फरार हो गया। जिसके बाद ग्रामीणों ने इस बात की सूचना बच्चे के पिता को दी। जिसके बाद बच्चे के पिता वहां पहुंचे और बच्चे को सदर अस्पताल ले गये। 


जहां डॉक्टर ने बच्चे को भर्ती कराया। इलाज के बाद अब बच्चे की हालत में सुधार हुआ है। पीड़ित बच्चे ने बताया फ्री फायर गेम मोबाइल पर खेलने के लिए बुलाकर ले गया था और उसके साथ गलत काम किया। हरसिद्धि थानाध्यक्ष निर्भय राय ने बताया कि सूचना मिली की थाना क्षेत्र के एक मासूम से अप्रकृति यौनाचार हुआ है। हालाकि परिजन के तरफ से अभी कोई आवेदन नहीं मिला है। फिर भी आरोपी के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

पूर्वी चंपारण से सोहराब आलम की रिपोर्ट..