ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

ज्वेलरी शॉप में नकाबपोश अपराधियों ने की अंधाधुंध फायरिंग, सर्राफा व्यवसायी के दो बेटों को लगी गोली, हालत नाजुक

MOTIHARI: पूर्वी चंपारण के चकिया से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां बेखौफ अपराधियों ने एक बार फिर से पुलिस को चुनौती देने का काम किया है। अपराधियों ने एक बड़ी घटना को

ज्वेलरी शॉप में नकाबपोश अपराधियों ने की अंधाधुंध फायरिंग, सर्राफा व्यवसायी के दो बेटों को लगी गोली, हालत नाजुक
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MOTIHARI: पूर्वी चंपारण के चकिया से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां बेखौफ अपराधियों ने एक बार फिर से पुलिस को चुनौती देने का काम किया है। अपराधियों ने एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है।


अपराधियों ने चकिया के केसरिया रोड स्थित छोटका बाजार के देवीलाल ज्वेलर्स नामक दुकान पर अंधाधुंध फायरिंग करते हुए हमला कर दिया। अपराधियों ने दुकान में मौजूद दुकानदार के दोनों बेटों को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल दोनों बेटों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है।


इस घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी फिल्मी स्टाइल में हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गये. गोलीबारी की इस घटना के बाद पूरे चकिया बाजार में हड़कंप मच गया. बताया जाता है कि 4 की संख्या में पहुंचे नकाबपोश अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है. 


स्थानीय लोगों की अगर माने तो अपराधियों ने व्यवसायी के कनपट्‌टी पर पिस्टल तान दी और बोरा में जेवरात भरने लगे. जब व्यवसायी पुत्रों ने विरोध किया तो अपराधियों ने दोनों को गोली मार दी. इस बात की भी चर्चा हो रही है कि अपराधी बोरा में भरकर जेवरात अपने साथ ले गये हैं. 


इस बड़ी घटना की सूचना मिलते ही चकिया पुलिस आननफानन में मौके पर पहुंची और अपराधियों का पीछा किया. पुलिस मामले की जांच में पुलिस जुट गई है.जिले के एसपी डॉ कुमार आशीष ने बताया कि अपराधियों की पहचान कर ली गई है. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी केसरिया की ओर भागे हैं। जिसका पीछा पुलिस उनका कर रही है। उम्मीद  है कि जल्द ही सभी सलाखों के पीछे होंगे।

टैग्स