ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

फाइनेंस कर्मी से 2.17 लाख की लूट, हथियारबंद बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम

MOTIHARI: पूर्वी चंपारण के घोड़ासहन थाना इलाके में बाइक सवार अपराधियों ने फाइनेंस कर्मी से हथियार के बल पर 2 लाख 17 हजार रूपये लूट लिया और मौके से हथियार लहराते फरार हो गये। घ

फाइनेंस कर्मी से 2.17 लाख की लूट, हथियारबंद बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MOTIHARI: पूर्वी चंपारण के घोड़ासहन थाना इलाके में बाइक सवार अपराधियों ने फाइनेंस कर्मी से हथियार के बल पर 2 लाख 17 हजार रूपये लूट लिया और मौके से हथियार लहराते फरार हो गये। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। 


घटना घोड़ासहन थाना क्षेत्र के बलान चौक के पास की है जहां शिकारगंज व ढाका से कलेक्शन कर घोड़ासहन लौट रहे आईएफएल समस्ता फाइनेंस कंपनी के कर्मी शैलेश राम से हथियारबंद बदमाशों ने पिस्टल के बल पर लूट की घटना को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गये। दोनों बाइक सवार बदमाश ढाका की ओर से ही आये और फिर लूट की घटना को अंजाम देने के बाद फिर उसी दिशा में फरार हो गए। 


घटना के बाद पीड़ित फाइनेंस कर्मी ने 112 नम्बर पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पहुंची 112 की पुलिस टीम ने पीड़ित फाइनेंस कर्मी से घटना के बारे में जानकारी ली। वही बदमाशों के भागने की दिशा में पीछा किया लेकिन दोनों बदमाश हाथ नहीं लगे। पीड़ित फाइनेंस कर्मी पश्चिमी चम्पारण जिले के लौरिया थाना क्षेत्र के धोबनी गांव का रहने वाला है उसकी पहचान शैलेश राम के रूप में हुई है। पीड़ित ने घोड़ासहन थाने में दो अज्ञात बदमाशों पर प्राथमिकी दर्ज कराई हैं। वहीं थानाध्यक्ष शम्भू मांझी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही हैं।