ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

इंडो-नेपाल बोर्डर से तस्करी: 12 करोड़ की चरस के साथ दो तस्कर अरेस्ट, बिहार के रास्ते यहां भेजी जा रही थी बड़ी खेप

MOTIHARI: बड़ी खबर मोतिहारी से आ रही है, जहां पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 12 करोड़ की चरस के साथ नशे को दो सौदागरों को गिरफ्तार किया है। चरस की बड़ी खेप नेपाल के रा

इंडो-नेपाल बोर्डर से तस्करी: 12 करोड़ की चरस के साथ दो तस्कर अरेस्ट, बिहार के रास्ते यहां भेजी जा रही थी बड़ी खेप
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MOTIHARI: बड़ी खबर मोतिहारी से आ रही है, जहां पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 12 करोड़ की चरस के साथ नशे को दो सौदागरों को गिरफ्तार किया है। चरस की बड़ी खेप नेपाल के रास्ते बिहार लाई गई थी, जिसे महाराष्ट्र भेजना था लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने पूरा खेल बिगाड़ दिया।


दरअसल, पुलिस ने रक्सौल थाना क्षेत्र के बाईपास में पावर हाउस के पास गुप्त सूचना के बाद दो तस्करों को अरेस्ट किया। दोनों तस्करों के पास से पुलिस ने 45 पैकेट में 32 किलो से अधिक चरस को बरामद किया। चरस की इतनी बड़ी खेप को देखकर पुलिसकर्मी दंग रह गए। बरामद चरस की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 12 करोड़ आंकी गई है।


पूछताछ के दौरान तस्करों ने पुलिस को बताया है कि चरस की खेप को बिहार के रास्ते महाराष्ट्र भेजना था। गिरफ्तार तस्करों में एक नेपाल का रहने वाला है जबकि दूसरा रक्सौल का रहने वाला बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ कर इस पूरे सिंडिकेट को खंगालने की कोशिश कर रही है। बता दें कि कुछ दिन पहले ही पुलिस ने 60 किलो चरस के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया था।