ब्रेकिंग
बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिपदहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तारमुकेश सहनी का यूपी में भाजपा पर बड़ा हमला, बोले- 'आरक्षण नहीं तो वोट नहीं', 2027 में निषाद समाज देगा जवाबBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, 22 महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहरED का बड़ा एक्शन: TMC के तीन बैंक खातों को किया सील, अकाउंट में 440 करोड़बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिपदहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तारमुकेश सहनी का यूपी में भाजपा पर बड़ा हमला, बोले- 'आरक्षण नहीं तो वोट नहीं', 2027 में निषाद समाज देगा जवाबBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, 22 महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहरED का बड़ा एक्शन: TMC के तीन बैंक खातों को किया सील, अकाउंट में 440 करोड़

कोचिंग जाने के दौरान छात्र की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

MOTIHARI: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं यही कारण है कि बदमाश एक के बाद एक अपराध की वारदातों को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला मोतिहारी का है जहां साइकिल से कोचिंग जा

कोचिंग जाने के दौरान छात्र की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MOTIHARI: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं यही कारण है कि बदमाश एक के बाद एक अपराध की वारदातों को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला मोतिहारी का है जहां साइकिल से कोचिंग जा रहे छात्र की अपराधियों ने दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। 


घटना पूर्वी चंपारण के मधुबन थाना क्षेत्र कृष्णा नगर पुल के पास की है। घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके से 3 खोखा बरामद किया है। वही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की छानबीन शुरू कर दी है की। 


 मृतक की पहचान फेनहारा थाना क्षेत्र के मनकरवा गांव निवासी बसंत सिंह के बेटे लक्ष्य कुमार सिंह के रूप में हुई है। हथियारबंद अपराधियों ने लक्ष्य को उस वक्त गोली मारकर हत्या कर दी जब वह कोचिंग जा रहा था। एक गोली सिर और दो गोली सीने में लगने से मौके पर ही लक्ष्य की मौत हो गयी। परिजन हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। 


बताया जाता है कि मृतक छात्र अपनी फुआ के घर रहकर मैट्रिक परीक्षा की तैयारी कर रहा था। रोजाना की तरह आज सुबह वह साइकिल से कोचिंग जा रहा था तभी बाइक सवार दो अपराधियों ने रोककर दनादन गोली चला दी। गोली लगते ही मौके पर उसकी मौत हो गयी। लक्ष्य की हत्या क्यों की गयी इस बात का पता अभी तक नहीं चल पाया है। किसी से दुश्मनी थी या नहीं इसकी जानकारी भी पुलिस को नहीं है। घटना की सभी बिन्दुओं की जांच पुलिस कर रही है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।