ब्रेकिंग
BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक

बीजेपी नेता की कार ने ऑटो में मारी जोरदार टक्कर, मौके पर ही टेम्पू चालक की मौत, महिलाओं और बच्चों की हालत गंभीर

EAST CHAMPARAN: पूर्वी चंपारण के एनएच-104 पर बीजेपी के ढाका से संगठन जिलाध्यक्ष राजेश तिवारी की अर्टिगा कार ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में टेंपो सवार सिकंदर पासवान

बीजेपी नेता की कार ने ऑटो में मारी जोरदार टक्कर, मौके पर ही टेम्पू चालक की मौत, महिलाओं और बच्चों की हालत गंभीर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

EAST CHAMPARAN: पूर्वी चंपारण के एनएच-104 पर बीजेपी के ढाका से संगठन जिलाध्यक्ष राजेश तिवारी की अर्टिगा कार ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में टेंपो सवार सिकंदर पासवान की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है। वही टेंपो पर सवार करीब आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में छोटे-छोटे बच्चे और महिलाएं शामिल हैं। 


गंभीर हालत में सभी को मधुबन पीएससी में भर्ती कराया गया जहां सभी की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद मोतिहारी रेफर किया गया। बता दें कि नया गांव के रहने वाले सिकंदर पासवान लोन पर टेंपो लेकर शिवहर से मधुबन सवारी गाड़ी चलाते थे। वही लाही बंजरिया के पास पीछे से आ रही अर्टिगा कार जिस पर बीजेपी का झंडा लगा हुआ था।


 कार पर ढाका संगठन जिलाध्यक्ष का बोर्ड भी लगा हुआ था। अनियंत्रित कार ने टेम्पू में जोरदार टक्कर मार दी जिससे ऑटो पलट गयी और टेंपो चालक सिकंदर पासवान की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं टेम्पू में सवार महिलाएं और बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना के बाद मधुबन थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गयी।

टैग्स