ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

बिहार : शादी समारोह में आर्केस्ट्रा के दौरान रातभर फायरिंग करते रहे मनचले, पुलिस को नहीं लगी भनक

MOTIHARI : बिहार में शादी समारोह और अन्य आयोजनों में हथियार लहराना और फायरिंग करने की घटनाएं आम हो गई हैं। ताजा मामला मोतिहारी से सामने आया है, जहां एक शादी समारोह के दौरान आयोजित

बिहार : शादी समारोह में आर्केस्ट्रा के दौरान रातभर फायरिंग करते रहे मनचले, पुलिस को नहीं लगी भनक
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MOTIHARI : बिहार में शादी समारोह और अन्य आयोजनों में हथियार लहराना और फायरिंग करने की घटनाएं आम हो गई हैं। ताजा मामला मोतिहारी से सामने आया है, जहां एक शादी समारोह के दौरान आयोजित आर्केस्ट्रा प्रोग्राम के दौरान जमकर हथियारों का प्रदर्शन किया गया। वहां मौजूद किसी शख्स ने इसका वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जो खूब वायरल हो रहा है।


वायरल वीडियो मोतिहारी के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के गरीबा गांव का बताया जा रहा है। बीते 22 अप्रैल को गांव में शादी समारोह का आयोजन हुआ था। शादी समारोह में बारातियों के मनोरंजन के लिए ऑर्केस्ट्रा का इंतजाम किया गया था। महफिल सज चुकी थी, इसी दौरान दो मनचले स्टेज पर चढ़कर बार बालाओं के साथ नाचने लगे, और फायरिंग करना शुरू कर दिया।


दोनों युवक गरीबा पंचायत के ही रहने वाले बताए जा रहे हैं। गोलू कुमार उर्फ अभिजीत और चंदन कुमार के खिलाफ थाने में केस दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक दोनों युवकों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।