ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार: सनकी बाबा ने युवक को मौत के घाट उतारा, भागने के दौरान पुलिस ने दबोचा

MOTIHARI: मोतिहारी में सनकी बाबा ने एक युवक की लाठी-डंडे से पीट पीटकर जान ले ली। युवक की हत्या करने के बाद आरोपी बाबा भागने की फिराक में था, तभी पुलिस पहुंची और उसे धर दबोचा।

बिहार: सनकी बाबा ने युवक को मौत के घाट उतारा, भागने के दौरान पुलिस ने दबोचा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MOTIHARI: मोतिहारी में सनकी बाबा ने एक युवक की लाठी-डंडे से पीट पीटकर जान ले ली। युवक की हत्या करने के बाद आरोपी बाबा भागने की फिराक में था, तभी पुलिस पहुंची और उसे धर दबोचा। हत्या की यह वारदात थाने से महज 100 मीटर की दूरी पर हुई है।


मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र निवासी राहुल कुमार के रूप में हुई है। राहुल की मां तुरकौलिया में नर्स का काम करती है। राहुल हर रोज मठ के पास जाता था। स्थनीय लोगों ने बताया कि आरोपी बाबा युवक को लाठी डंडे से पीट रहा था और जबतक वे वहां पहुंचे युवक की मौत हो चुकी थी।


नगर थाने से महज 100 मीटर की दूरी पर नरसिंह बाबा के मठ के हुई हत्या की इस वारदात से सनसनी फैल गई है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बाबा भागने की तैयारी कर रहा था तभी पुलिस मौके पर पहुंची और उसे गिरफ्तार कर अपने साथ थाने ले गई। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।