ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

बिहार: पुलिस लाइन में सिपाही ने की खुदकुशी, खुद को गोली मारकर दे दी जान

MOTIHARI: खबर मोतिहारी से आ रही है, जहां एक पुलिस कांस्टेबल ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली है। पुलिस लाइन में शनिवार की रात सिपाही ने अपने सिर में पिस्टल से गोली मार ली, जिससे

बिहार: पुलिस लाइन में सिपाही ने की खुदकुशी, खुद को गोली मारकर दे दी जान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MOTIHARI: खबर मोतिहारी से आ रही है, जहां एक पुलिस कांस्टेबल ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली है। पुलिस लाइन में शनिवार की रात सिपाही ने अपने सिर में पिस्टल से गोली मार ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। किस कारण से सिपाही ने इतना बड़ा कदम उठा लिया फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है। 


मृतक सिपाही की पहचान नालंदा के सिलाव थाना क्षेत्र के नेपुरा गांव रहने वाले शंभू कुमार यादव के रूप में हुई है। 49 वर्षीय कांस्टेबल शंभू कुमार एडीजे 6 के बॉडीगार्ड के तौर पर तैनात था। आशंका जताई जा रही है कि किसी बात से परेशान शंभू सिंह ने खुदकुशी कर ली है।


उधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस के बड़े अधिकारी पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली है। पुलिस ने मृतक कांस्टेबल के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। फिलहाल पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि किस कारण से कांस्टेबल ने अपनी जान दे दी है।