ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

बिहार : नाबालिग बच्ची को घर से उठा ले गए बदमाश, तीन लोगों ने किया गैंगरेप

MOTIHARI : बिहार में कानून व्यवस्था को लेकर हर दिन सरकार की तरफ से यह दावा किया जाता है कि सूबे में लॉ एंड ऑर्डर मजबूत है और पुलिस के सामने अपराधी बेबस है। लेकिन कानून के राज्य की

बिहार : नाबालिग बच्ची को घर से उठा ले गए बदमाश, तीन लोगों ने किया गैंगरेप
Santosh Singh
2 मिनट

MOTIHARI : बिहार में कानून व्यवस्था को लेकर हर दिन सरकार की तरफ से यह दावा किया जाता है कि सूबे में लॉ एंड ऑर्डर मजबूत है और पुलिस के सामने अपराधी बेबस है। लेकिन कानून के राज्य की असलियत महिलाओं के खिलाफ हिंसा की घटनाओं को लेकर लगातार सामने आ रही है ताजा मामला पूर्वी चंपारण जिले में सामने आया है। मोतिहारी के हरसिद्धि में एक नाबालिग लड़की के साथ बदमाशों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है। 


सुशासन के दावों के बीच अपराधियों का मनोबल कितना बढ़ा हुआ है इस बात का अंदाजा हरसिद्धि की घटना से लगाया जा सकता है। हरसिद्धि थाना इलाके में एक नाबालिग लड़की को बदमाशों ने उसके घर से उठा लिया। लड़की को घर से उठाकर तीन बदमाश कहीं दूर ले गए और फिर उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता की हालत गैंगरेप के बाद बेहद नाजुक बताई जा रही है। गंभीर हालत में उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है।


पुलिस ने नाबालिक लड़की के साथ से गैंगरेप करने वाले तीन आरोपियों में से दो को गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक आरोपी अभी भी फरार है। हरसिद्धि थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार के मुताबिक के परिजनों के आवेदन पर 3 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। वही दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

टैग्स