ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

बिहार में शातिर चोरों की करतूत: गैस कटर से काट दिए दो एटीएम, 13 लाख से अधिक रुपए लेकर भागे

MOTIHARI: पूर्वी चंपारण के मोतिहारी में शातिर चोरों ने एक साथ दो एटीएम को अपना निशाना बनाया है। चोरों ने गैस कटर की मदद से दोनों एटीएम को काट डाला और उसमें रखे 13 लाख से अधिक कैश ल

बिहार में शातिर चोरों की करतूत: गैस कटर से काट दिए दो एटीएम, 13 लाख से अधिक रुपए लेकर भागे
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MOTIHARI: पूर्वी चंपारण के मोतिहारी में शातिर चोरों ने एक साथ दो एटीएम को अपना निशाना बनाया है। चोरों ने गैस कटर की मदद से दोनों एटीएम को काट डाला और उसमें रखे 13 लाख से अधिक कैश लेकर फरार हो गए।


दरअसल, चोरों ने दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में एसबीआई के दो एटीएम में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। शातिर चोर दोनों एटीएम से करीब 13 लाख 84 हजार 100 रुपये चुराकर फरार हो गए। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बनकटवा और तुरकौलिया थाना क्षेत्र के सेमरा में चोरों ने इस वारदात को अंजाम दिया है।


घटना की जानकारी शनिवार की सुबह उस वक्त हुई जब स्थानीय लोग पैसा निकालने के लिए एटीएम में पहुंचे। अंदर का नजारा देखकर लोग दंग रह गए और घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस चोरों की पहचान के लिए सीसीटीवी के फुटेज को खंगाल रही है।