ब्रेकिंग
सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां

बिहार: निजी बैंक में डकैती की वारदात से हड़कंप, हथियार दिखाकर 8 लाख ले भागे बदमाश; CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

MOTIHARI: मोतिहारी में पांच की संख्या में आए अपराधियों ने एक निजी बैंक में डकैती की वारदात को अंजाम दिया है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।

बिहार: निजी बैंक में डकैती की वारदात से हड़कंप, हथियार दिखाकर 8 लाख ले भागे बदमाश; CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MOTIHARI: मोतिहारी में पांच की संख्या में आए अपराधियों ने एक निजी बैंक में डकैती की वारदात को अंजाम दिया है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस कार्रवाई में जुट गई है। घटना मोतिहारी के हरसिद्धि थाना क्षेत्र में संचालित स्पंदना स्फूर्ति बैंक की है।


बताया जा रहा है कि बीती रात स्पंदना स्फूर्ति बैंक के कर्मी अपने कार्यालय में बैठकर काम निपटारा कर रहे थे, इसी बीच पांच की संख्या में आए हथियार बंद नकाबपोश अपराधियों ने बंदूक के नोंक पर लेकर पहले सभी के साथ मारपीट किया और फिर डकैती की घटना को अंजाम दिया। डकैत ऑफिस में रखे 7 लाख 98 हजार रुपए ले कर फरार हो गए।घटना की सूचना मिलते ही हरसिद्धि पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज से अपराधियों की पहचान करने में जुटी है।


बैंक के कर्मी मुकेश कुमार ने बताया कि बीती रात्रि करीब 9.30 से 10 बजे के बीच पांच की संख्या में नकाबपोश अपराधी बैंक में घुसे। इस दौरान पहले आने के साथ मारपीट करने लगे और कट्टा दिखा कर बैंक में रखे 7 लाख 98 हजार रूपये लूटकर फरार हो गए। अरेराज एसडीपीओ रंजन कुमार ने बताया कि जांच शुरू कर दी गई है। इस मामले में दो संदिग्ध से पूछताछ की जा रही है। बैंककर्मी से भी पूछताछ की जा रही है। 

रिपोर्ट- सोहराब आलम