ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार में NIA का बड़ा एक्शन, PFI से जुड़े दो लोगों को दबोचा, हथियार भी बरामद

MOTIHARI: पीएफआई के टेरर मॉड्यूल केस में NIA ने एक बार फिर बिहार में बड़ी कार्रवाई की है। एनआईए की टीम ने जिला पुलिस की मदद से पूर्वी चंपारण के चकिया में छापेमारी कर PFI से जु

बिहार में NIA का बड़ा एक्शन, PFI से जुड़े दो लोगों को दबोचा, हथियार भी बरामद
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MOTIHARI: पीएफआई के टेरर मॉड्यूल केस में NIA ने एक बार फिर बिहार में बड़ी कार्रवाई की है। एनआईए की टीम ने जिला पुलिस की मदद से पूर्वी चंपारण के चकिया में छापेमारी कर PFI से जुड़े दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों के पास से उनकी बंदूक को भी एनआईए ने जब्त किया है।


जानकारी के मुताबिक, हाल ही में पकड़े गए मेहसी निवासी मो. याकूब की निशानदेही पर एनआईए की टीम ने चकिया अफसर कॉलोनी में छापेमारी कर मो. शाहिद और मो. कैश को गिरफ्तार किया है। दोनों कपड़ा और बालू-गिट्टी के कारोबार की आड़ में PFI की गतिविधियों को अंजाम दे रहे थे। फिलहाल दोनों से एनआईए की टीम पूछताछ कर रही है।


इससे पहले पीएफआई मामले में NIA ने मधुबनी में दबिश दी थी। 10 सदस्यों की टीम मधुबनी के बेनीपट्टी स्थित मकिया गांव पहुंची थी, जहां NIA की टीम ने मकतब विद्यालय के शिक्षक और उसकी दो बेटियों को पकड़ा था और PFI से कनेक्शन सामने आने के बाद शिक्षक और उसकी दो बेटियों से एनआईए की टीम ने बेनीपट्टी थाने में पूछताछ की थी। शिक्षक मो. उज्जैर का बेटा अफगानिस्तान जाने की फिराक में था, जिसे दिल्ली एयरपोर्ट से पकड़ा गया है। मो. उज्जैर का बेटा इंटरनेट के माध्यम से परिवार के लोगों से बात कर रहा था।


उधर, एनआईए ने चार अगस्त को ही पीएफआई के टेटर मॉड्यूल केस में कोर्ट में सप्लीमेंट्री चार्जशीट दायर किया था। एनआईए ने इस मामले में मोतिहारी के चार और लोगों को आरोपी बनाया था। एनआईए की जांच में यह बात सामने आई है कि ये चारों आरोपी अपने मंसूबों को अंजाम देने के लिए विदेश से फंड इकट्ठा कर रहे थे। एनआईए ने सप्लीमेंट्री चार्जशीट में जिन चार और लोगों को आरोपी बनाया है उसमें मोतिहारी के रहने वाले  मो. तनवीर, आबिद, बिलाल और इरशाद आलम शामिल हैं।