ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार: भूमि विवाद में पति-पत्नी को मारी गोली, सामने आया शूटआउट का LIVE वीडियो

MOTIHARI: बिहार में एक तरफ जहां बेखौफ अपराधी लोगों की जान ले रहे हैं तो वहीं आपसी विवाद में खून बहाने का सिलसिला भी जारी है। पूर्वी चंपारण के मोतिहारी में जमीनी विवाद को लेकर दो पक

बिहार: भूमि विवाद में पति-पत्नी को मारी गोली, सामने आया शूटआउट का LIVE वीडियो
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MOTIHARI: बिहार में एक तरफ जहां बेखौफ अपराधी लोगों की जान ले रहे हैं तो वहीं आपसी विवाद में खून बहाने का सिलसिला भी जारी है। पूर्वी चंपारण के मोतिहारी में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष में एक महिला और उसके पति को गोली मार दी गई। घटना नगर थाना क्षेत्र के अगरवा मोहल्ले की है।


गोली लगने से घायल पति-पत्नी की पहचान अगरवा मुहल्ला निवासी मधुरंजन कुमार वर्मा और उनकी पत्नी सरिता देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मधुरंजन कुमार वर्मा का अपने पड़ोसी गौरीशंकर गुप्ता उर्फ मुन्ना से जमीन का विवाद चल रहा था। मंगलवार को उसी विवाद को लेकर बात बढ़ गई और गौरीशंकर गुप्ता उर्फ मुन्ना ने मधुरंजन और उनकी पत्नी सरिता देवी पर गोली चला दी।


सरिता देवी को गोली मारने का लाइव वीडियो सामने आया है। जिसमें एक शख्स उन्हें एक के बाद एक तीन गोली मारता दिख रहा है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। आनन-फानन में दोनों पति पत्नी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट..