ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव✦दारोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी, गंदा काम करने के बाद कर रहा था ब्लैकमेल✦बिहार में बड़ा बदलाव! दिल्ली-नोएडा छोड़ पटना लौट रहे टेक प्रोफेशनल्स, अमेरिका-जर्मनी की कंपनियों के लिए कर रहे काम, AI बनेगा नई पहचान✦बिहार कैडर के 10 ट्रेनी IPS अफसरों का जिला आवंटन, कौन अधिकारी कहां गए..✦बिहार में तेज रफ्तार पुलिस गाड़ी का कहर, सड़क पर बाइक और कार को मारी जोरदार टक्कर; 3 लोग गंभीर घायल✦बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव✦दारोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी, गंदा काम करने के बाद कर रहा था ब्लैकमेल✦बिहार में बड़ा बदलाव! दिल्ली-नोएडा छोड़ पटना लौट रहे टेक प्रोफेशनल्स, अमेरिका-जर्मनी की कंपनियों के लिए कर रहे काम, AI बनेगा नई पहचान✦बिहार कैडर के 10 ट्रेनी IPS अफसरों का जिला आवंटन, कौन अधिकारी कहां गए..✦बिहार में तेज रफ्तार पुलिस गाड़ी का कहर, सड़क पर बाइक और कार को मारी जोरदार टक्कर; 3 लोग गंभीर घायल

बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद: BJP नेता के पेट्रोल पंप से पिस्टल दिखाकर लूट लिए इतने रुपए, CCTV में कैद हुई वारदात

MOTIHARI: बिहार में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। बेखौफ अपराधी किसी भी वारदात को अंजाम देने में संकोच नहीं कर रहे हैं। ताजा मामला पूर्वी चंपारण के मोतिहारी से सा

बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद: BJP नेता के पेट्रोल पंप से पिस्टल दिखाकर लूट लिए इतने रुपए, CCTV में कैद हुई वारदात
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MOTIHARI: बिहार में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। बेखौफ अपराधी किसी भी वारदात को अंजाम देने में संकोच नहीं कर रहे हैं। ताजा मामला पूर्वी चंपारण के मोतिहारी से सामने आया है, जहां बदमाशों ने एक बीजेपी नेता के पेट्रोल पंप पर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया है। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।


दरअसल, कोटवा थाना क्षेत्र के कोटवा कदम चौक के पास एन 27 पर स्थित भाजपा नेता के मंगल पेट्रोल पंप के नोजल मैन से 98 हजार कैश और मोबाइल की लूट हुई है। लूटपाट का वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गई है। अपराधी पेट्रोल भरवाने पंप पर आए और हथियार लूट की घटना को अंजाम दिया।


घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी सदर 2 जितेश पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची  और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस बदमाशों की पहचान में जुटी है। पुलिस ने इस मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ कर रही है।