ब्रेकिंग
बहू से अवैध संबंध का था शक, ससुर ने युवक के प्राइवेट पार्ट पर मारी लात, मौके पर ही दर्दनाक मौत✦मधुबनी में युवक की हत्या के विरोध में विरौल चौक जाम, 12 घंटे से सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन✦25 तारीख को घोड़ा रेस और रंगारंग कार्यक्रम होंगे: अनंत सिंह ने बेटी की शादी में सबको दिया न्योता, कहा..इज्जत के लिए हमलोग खड़ा रहेंगे✦तिलक समारोह से लौट रही डांस टीम की कार पलटी, गया में बाल-बाल बची आधा दर्जन नर्तकियों की जान✦नीतीश सेतु पर पोस्टर फाड़ने के मामले में 3 गिरफ्तार, 11 नामजद समेत 150 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज✦बहू से अवैध संबंध का था शक, ससुर ने युवक के प्राइवेट पार्ट पर मारी लात, मौके पर ही दर्दनाक मौत✦मधुबनी में युवक की हत्या के विरोध में विरौल चौक जाम, 12 घंटे से सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन✦25 तारीख को घोड़ा रेस और रंगारंग कार्यक्रम होंगे: अनंत सिंह ने बेटी की शादी में सबको दिया न्योता, कहा..इज्जत के लिए हमलोग खड़ा रहेंगे✦तिलक समारोह से लौट रही डांस टीम की कार पलटी, गया में बाल-बाल बची आधा दर्जन नर्तकियों की जान✦नीतीश सेतु पर पोस्टर फाड़ने के मामले में 3 गिरफ्तार, 11 नामजद समेत 150 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज

बिहार में बेखौफ हुए बदमाश: घर में घुसकर महिला को मारी गोली, मामूली बात को लेकर हुआ था विवाद

MOTIHARI: बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। मोतिहारी में अपराधियों ने घर पर चढ़कर एक महिला को गोली मारकर बुरी तरह से घायल कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद अपर

बिहार में बेखौफ हुए बदमाश: घर में घुसकर महिला को मारी गोली, मामूली बात को लेकर हुआ था विवाद
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MOTIHARI: बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। मोतिहारी में अपराधियों ने घर पर चढ़कर एक महिला को गोली मारकर बुरी तरह से घायल कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। इस घटना के बाद इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है। घटना नगर थाना क्षेत्र के अगरवा ब्रह्मस्थान की है।


अपराधियों की गोली से गंभीर रूप से घायल महिला की पहचान सुरेश सहनी की 50 वर्षीय पत्नी सीमा देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सीमा देवी का बेटा विशाल सहनी बाजार से सब्जी खरीदकर वापस घर लौट रहा था, तभी रास्ते में उसका विवाद विक्रम सहनी से हो गया था। विक्रम सहनी ने उसे अंजाम भुगतने की धमकी दी थी।


उसके बाद मामला शांत हो गया था। रविवार को अचानक चार पांच बाइक पर सवार हो कर आठ से दस की संख्या में अपने साथियों को साळ लेकर विक्रम आया और आने के साथ ही फायरिंग करने लगा। इस दौरान एक गोली सीमा देवी को जा लगी। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी बदमाश मौके से फरार हो गए। इस दौरान एक बदमाश की बाइक मौके पर ही छूट गई।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस ने घटना स्थल से एक खोखा और एक गोली बरामद किया है। मोतिहारी एसपी कांतेश मिश्रा के निर्देश पर सदर एएसपी शिखर चौधरी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच की। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी का गठन किया गया है।