ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

बिहार : 10वीं की छात्रा से गैंगरेप, बदमाशों ने 3 दिनों तक परिजनों को भी बनाए रखा बंधक

MOTIHARI : बिहार के मोतिहारी में 10वीं की छात्रा को किडनैप कर उसके साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि आरोपियों ने पीड़िता को 17 अगस्त को ही किडनैप किया था. इतना ह

बिहार : 10वीं की छात्रा से गैंगरेप, बदमाशों ने 3 दिनों तक परिजनों को भी बनाए रखा बंधक
First Bihar
2 मिनट

MOTIHARI : बिहार के मोतिहारी में 10वीं की छात्रा को किडनैप कर उसके साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि आरोपियों ने पीड़िता को 17 अगस्त को ही किडनैप किया था. इतना ही नहीं उन्होंने तीन दिनों तक परिजनों को बंधक बनाकर रखा था. मामले का जब पता चला तो सभी हैरान रह गए. 


घटना मोतिहारी के चकिया थाना क्षेत्र की है. बताया जाता है कि 10 वीं की छात्रा को 17 अगस्त की रात को जबरन घर से किडनैप किया गया. इसके बाद बगीचा में ले जाकर गैंगरेप को अंजाम दिया. आरोपियों ने लड़की के परिजनों को घर में तीन दिनों तक बंधक बनाकर भी रखा, जिससे थाने को किसी तरह की जानकारी नहीं हो सके. 


शुक्रवार को बदमाशों के चंगुल से किसी तरह भागकर पीड़िता के परिजन थाने पहुंचे. थाना में सारी बातें बताई और आवेदन लिखकर दिया. मां के दिए आवेदन के आधार पर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है. पीड़िता की मां के मुताबिक लड़की नाबालिग है. 17 अगस्त की रात को ही दरिंदों ने उसे घर से किडनैप कर लिया था. 


वहीं, इस मामले में चकिया थाना इंस्पेक्टर ने बताया कि आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करने के बाद छात्रा का मेडिकल टेस्ट कराया गया है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. 

टैग्स