ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार: कारोबारी के घर से 30 लाख की डकैती, परिवार के लोगों को बंधक बनाकर की लूटपाट

RAXAUL: बिहार में पिछले कुछ दिनों से चोरी और डकैती का घटनाओं में इजाफा देखा जा रहा है। लगातार हो रही चोरी और डकैती की वारदातों से पुलिस की नींद हराम हो गई है। पूर्वी चंपारण में जाप

बिहार: कारोबारी के घर से 30 लाख की डकैती, परिवार के लोगों को बंधक बनाकर की लूटपाट
Mukesh Srivastava
2 मिनट

RAXAUL: बिहार में पिछले कुछ दिनों से चोरी और डकैती का घटनाओं में इजाफा देखा जा रहा है। लगातार हो रही चोरी और डकैती की वारदातों से पुलिस की नींद हराम हो गई है। पूर्वी चंपारण में जाप नेता के घर से 25 लाख की डकैती का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि बदमाशों ने एक कारोबारी के घर डकैती की वारदात को अंजाम देकर सनसनी फैला दी। डकैत रक्सौल के एक कारोबारी के घर से करीब 30 लाख की संपत्ति लूटकर फरार हो गए।


जानकारी के मुताबिक, रक्सौल के नोनियाडीह स्थित महादेवा गांव में रविवार की देर रात डकैतों ने कारोबारी अरुण सिंह के घर को अपना निशाना बनाया। बताया जा रहा है कि अरुण सिंह के परिवार के लोग देर रात जब सो रहे थे, तभी डकैत घर में घुस गए और परिवार के लोगों को बंधक बनाकर गहना और कैस समेत करीब 30 लाख की संपत्ति लूटकर फरार हो गए।


कारोबारी अरुण सिंह के घर में दो-चार दिन पहले ही उपनयन संस्कार संपन्न हुआ था। उपनयन संस्कार में कारोबारी के रिश्तेदार भी उनके घर में मौजूद थे। इसी बीच डकैतों ने धावा बोल दिया और जो हाथ लगा लूटकर ले गए। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। डकैती की इस वारदात के बाद इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है।