ब्रेकिंग
PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!

Bihar Crime: 7 करोड़ की हेरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार, नशे के सौदागरों के खिलाफ मोतिहारी में बड़ी कार्रवाई

MOTIHARI: बिहार में करीब 8 साल से पूर्ण शराबबंदी लागू है। इस कानून को कड़ाई से लागू कराने में पुलिस जुटी हुई है। लेकिन इसके बावजूद धंधेबाज अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। शराब के

Bihar Crime: 7 करोड़ की हेरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार, नशे के सौदागरों के खिलाफ मोतिहारी में बड़ी कार्रवाई
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MOTIHARI: बिहार में करीब 8 साल से पूर्ण शराबबंदी लागू है। इस कानून को कड़ाई से लागू कराने में पुलिस जुटी हुई है। लेकिन इसके बावजूद धंधेबाज अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। शराब के साथ-साथ अब सुखा नशा भी चोरी छीपे लोगों तक पहुंचा रहे हैं। लगातार नशीले पदार्थों और तस्करों के खिलाफ मोतिहारी पुलिस कार्रवाई करती आ रही है। इस बार भी बड़ी कार्रवाई की गयी है। 


एसपी स्वर्ण प्रभात के आदेश पर मोतिहारी पुलिस और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान करीब 7 करोड़ के नशीले पदार्थ के साथ 5 तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई रामगढ़वा थाना क्षेत्र और शहर के छतौनी थाना क्षेत्र में की गई है। 


बताया जाता है कि पुलिस को इस बात की सूचना मिली थी कि नेपाल से भारी मात्रा में नशीला पदार्थ लाया जा रहा है। जिसके बाद छापेमारी की गई। जिसमें पुलिस ने छतौनी थाना क्षेत्र से दो तस्करों को दबोचा और उनके पास से दो किलो हेरोइन जब्त किया गया।


 पुलिस ने गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ की। जिसकी निशानदेही पर रामगढ़वा थाना क्षेत्र में छापेमारीं की गई। जिसमें टीम ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से ड्रग्स बरामद किया गया है। बरामद नशीले पदार्थ की कीमत 7 करोड़ रूपए है। गिरफ्तार तस्करो में दो वैशाली जिले का रहने वाला है।

मोतिहारी से सोहराब आलम