ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

बिहार: बॉयफ्रेंड की बेवफाई से आहत लड़की ने नदी में कूदकर दी जान, बोली- मम्मी-पापा मुझे माफ कर देना

MOTIHARI: पूर्वी चंपारण में बॉयफ्रेंड की बेवफाई से आहत एक लड़की ने नदी में कूदकर अपनी जान दे दी। जिस वक्त लड़की नदी में छलांग लगा रही थी उस वक्त प्रेमी भी मौके पर मौजूद था। लड़की क

बिहार: बॉयफ्रेंड की बेवफाई से आहत लड़की ने नदी में कूदकर दी जान, बोली- मम्मी-पापा मुझे माफ कर देना
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MOTIHARI: पूर्वी चंपारण में बॉयफ्रेंड की बेवफाई से आहत एक लड़की ने नदी में कूदकर अपनी जान दे दी। जिस वक्त लड़की नदी में छलांग लगा रही थी उस वक्त प्रेमी भी मौके पर मौजूद था। लड़की के नदी में कूदने के बाद प्रेमी मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम लड़की की तलाश में जुट गई है। घटना चकिया थाना क्षेत्र स्थित बारा पुल के पास की है।


लड़की द्वारा आत्महत्या किए जाने के बाद उसका सुसाइड नोट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उसने अपने कोचिंग संचालक पर रेप का आरोप लगाया है। लड़की ने सुसाइड नोट में लिखा है कि उसके कोचिंग संचालक ने जबरन उसके साथ रेप किया था। जिसके बाद वह उससे शादी करना चाह रही थी लेकिन वह शादी के लिए तैयार नहीं हुआ, इसलिए उसने अपनी जीवन लीला खत्म करने का फैसला लियाठ।


वायरल हो रहे सुसाइड नोट में लड़की ने अपने मां-बाप से माफी मांगी है और कहा है कि उसके जाने के बाद उसकी याद तो जरूर आएगी लेकिन कोचिंग संचालक धीरज को नहीं छोड़ना क्योंकि धीरज ने मेरी जिंदगी छीन ली है। लड़की ने आगे लिखा कि, वह अपने माता-पिता से बेहद प्यार करती है और वह उनसे नजरें नहीं मिला पा रही थी हालांकि फर्स्ट बिहार-झारखंड वायरल हो रहे सुसाइड नोट की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।


लड़की का सुसाइड नोट वायरल होने के साथ-साथ मधुबन थानाध्यक्ष के नाम एक आवेदन भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है हालांकि पुलिस ने कहा है कि उसे कोई आवेदन नहीं मिला है। फिलहाल पुलिस और लड़की के परिजन इस पूरे मामले में कुछ भी बोलने से परहेज कर रही है। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम नदी में लड़की का शव तलाश कर रहे हैं।