ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

बिहार: अगवा युवक को पुलिस ने सकुशल बरामद किया, बदमाशों ने फिरौती में मांगे थे इतने लाख

MOTIHARI: मोतिहारी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अरेराज डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस ने फिरौती के लिए अपहृत युवक को महज 6 घंटे के अंदर सकुशल बरामद कर लिया। इस मामले में पुलिस ने एक अप

बिहार: अगवा युवक को पुलिस ने सकुशल बरामद किया, बदमाशों ने फिरौती में मांगे थे इतने लाख
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MOTIHARI: मोतिहारी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अरेराज डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस ने फिरौती के लिए अपहृत युवक को महज 6 घंटे के अंदर सकुशल बरामद कर लिया। इस मामले में पुलिस ने एक अपराधी को भी गिरफ्तार किया है और इस वारदात में शामिल अन्य बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।


दरअसल, पहाडपुर थाना क्षेत्र के बनकटवा गांव निवासी वीर बहादुर पांडेय के बेटे आदित्य राज को बदमाशों ने नोतिहारी जाने के दौरान हरसिद्धि थाना क्षेत्र के मटियरिया से अगवा कर लिया था। अपहरण के बाद बदमाशों ने परिजनों को फोन कर उनसे तीन लाख रुपए की फिरौती मांगी थी। 


घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस एक्शन में आई। एसपी के निर्देश पर अगवा युवक की बरामदगी के लिए एसआईटी की गठन किया गया। अरेराज डीएसपी रंजन कुमार ने बताया कि आदित्य राज अपने मैसेरे भाई के साथ मोतिहारी जा रहा था, तभी अपराधियों ने उसका अपहरण कर लिया गया था। पुलिस ने अपहरण की घटना के छह घंटे के अंदर छतौनी बस स्टैंड के पास से अपहृत युवक के साथ एक अपहरणकर्ता को गिरफ्तार कर लिया।


वहीं घटना में इस्तेमाल कार और दो बाइक को भी जब्त किया गया है। अपहरण की इस घटना के अंजाम देने वाले मास्टरमाइंड विकास कुमार बताया जा रहा है। वहीं इस वारदात को अंजाम देने में दो और शख्स करण और छोटू भी शामिल थे, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम छापेमारी कर रही है। पुलिस की गिरफ्त में आए अपराधी का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है।