ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार: रेप के आरोपी की गोली मारकर हत्या, खेत में मिला खून से सना शव

MOTIHARI: खबर पूर्वी चंपारण से आ रही है, जहां दुष्कर्म के एक आरोपी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक शख्स हाल ही में बाल सुधार गृह से बेल पर बाहर आया था। 17 साल के किशोर का शव शनि

बिहार: रेप के आरोपी की गोली मारकर हत्या, खेत में मिला खून से सना शव
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MOTIHARI: खबर पूर्वी चंपारण से आ रही है, जहां दुष्कर्म के एक आरोपी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक शख्स हाल ही में बाल सुधार गृह से बेल पर बाहर आया था। 17 साल के किशोर का शव शनिवार को मक्के के खेत से मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना पताही थाना क्षेत्र के रंगपुर-बाजार-गम्हरिया मार्ग की है।


मृतक की पहचान रंगपुर गांव निवासी अजय सिंह के 17 साल के बेटे झुन्ना सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक झुन्ना सिंह शुक्रवार को अचानक लापता हो गया था। काफी खोजबीन के बावजूद उसका कहीं पता नहीं चल पा रहा था। शनिवार की सुबह झुन्ना का शव एक खेत से मिलने की जानकारी परिजनों को हुई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। 


ग्रामीणों द्वारा जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। मृतक झुन्ना सिंह पर गांव की ही एक लड़की के साथ रेप करने का आरोप है। बीते 17 अप्रैल को ही झुन्ना बेल पर बाल सुधार गृह से बाहर आया था और शुक्रवार की शाम उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। आशंका जताई जा रही है कि पीड़ित लड़की के परिजनों ने ही इस वारदात को अंजाम दिया है।