ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

Bihar News: बिहार में फरार अपराधियों की अब खैर नहीं, पुलिस ने शुरू किया ये बड़ा अभियान; लिस्ट में 100 कुख्यात बदमाश

Bihar Police Action: बिहार में वारदातों को अंजाम देकर फरार हुए कुख्यात बदमाशों की अब खैर नहीं है। पुलिस ने ऐसे अपराधियों के खिलाफ एक बड़े अभियान की शुरुआत कर दी है। मोतिहारी पुलिस(

Bihar News: बिहार में फरार अपराधियों की अब खैर नहीं, पुलिस ने शुरू किया ये बड़ा अभियान; लिस्ट में 100 कुख्यात बदमाश
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Police Action: बिहार में वारदातों को अंजाम देकर फरार हुए कुख्यात बदमाशों की अब खैर नहीं है। पुलिस ने ऐसे अपराधियों के खिलाफ एक बड़े अभियान की शुरुआत कर दी है। मोतिहारी पुलिस(motihari police) ने विभिन्न मामलों में फरार चल रहे 100 कुख्यात बदमाशों(Criminal) को लिस्ट तैयार की है, जिनके खिलाफ अभियान चलाकर कुर्की जब्ती (Impoundment Confiscation) की कार्रवाई शुरू कर दी है।


दरअसल, मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने अपराधियों के विरुध्द एक बड़ा अभियान चलाया है। पुलिसने विभिन्न मामलों में फरार चल रहे है ऐसे 100 अपराधियों को चिन्हित किया है। जिले में एक अभियान के तहत  तक़रीबन 100 कुख्यात अपराधियों के घर की कुर्की एक साथ की गई। इस कुर्की के अभियान खुद एसपी स्वर्ण प्रभात निकले और छतैनी थाना क्षेत्र के धर्मसमाज रोड खुदानगर में पहुंचकर फरार अपराधी विश्वनाथ विश्वास के घर की कुर्की कराई।


एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि विभिन्न मामलों में फरार चल रहे लगभग 100 कुख्यात अपराधियों के विरुद्ध पूरे जिले में एक साथ कुर्की का अभियान चलाया गया है, जिसमें से कुछ अपराधियों ने तो सरेंडर कर दिया है पर अब भी जिन अपराधियों ने सरेंडर नहीं किया है, उनके घर की कुर्की की जा रही है। साथ ही अपराध के बदौलत जिन लोगों ने अकूत सम्पति अर्जित किया है, उनके खिलाफ भी बड़ी कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट- सोहराब आलम