ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में बाढ़ से फसल बर्बाद? किसानों के खाते में आएंगे ₹45 हजार तक, लेकिन 33% वाला ये नियम जान लेंBihar Flood: 22 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ से घिरे, 12 जिलों में संकट; जानिए पटना समेत किन इलाकों पर सबसे ज्यादा असरबिहार में बाढ़ का तांडव! 5 की मौत, 45 स्कूल बंद; पटना-मोकामा तक पहुंचा पानीबाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करे मोदी सरकार, तेजस्वी ने की मांग, कहा..बिहार को दे विशेष पैकेज मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अगस्त माह में 1886 आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब और हथियार बरामदBihar News: बिहार में बाढ़ से फसल बर्बाद? किसानों के खाते में आएंगे ₹45 हजार तक, लेकिन 33% वाला ये नियम जान लेंBihar Flood: 22 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ से घिरे, 12 जिलों में संकट; जानिए पटना समेत किन इलाकों पर सबसे ज्यादा असरबिहार में बाढ़ का तांडव! 5 की मौत, 45 स्कूल बंद; पटना-मोकामा तक पहुंचा पानीबाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करे मोदी सरकार, तेजस्वी ने की मांग, कहा..बिहार को दे विशेष पैकेज मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अगस्त माह में 1886 आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब और हथियार बरामद

पूर्व मंत्री रामाश्रय सहनी ने बहू के आरोपों को किया खारिज, कहा- बेटे का हत्यारा है विभा सहनी का भाई

SAMASTIPUR: बिहार के पूर्व पशुपालन मंत्री रामाश्रय सहनी ने बहू विभा द्वारा लगाए गये आरोपों को गलत और निराधार बताया। रामाश्रय सहनी ने बताया कि उनके बेटे राजीव की शादी विभा के स

पूर्व मंत्री रामाश्रय सहनी ने बहू के आरोपों को किया खारिज, कहा- बेटे का हत्यारा है विभा सहनी का भाई
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

SAMASTIPUR: बिहार के पूर्व पशुपालन मंत्री रामाश्रय सहनी ने बहू विभा द्वारा लगाए गये आरोपों को गलत और निराधार बताया। रामाश्रय सहनी ने बताया कि उनके बेटे राजीव की शादी विभा के साथ हुई थी लेकिन शादी के कुछ दिन बाद ही वह दूसरे लड़के के साथ चली गयी। पूर्व मंत्री ने बहू के भाई पर बेटे की हत्या का आरोप लगाया है। 


मीडिया से बात करते हुए रामाश्रय सहनी ने बताया कि उनके बेटे राजीव के साथ विभा की शादी हुई लेकिन फिर वह शादी के कुछ दिन बाद दूसरे के साथ शादी करके चली गई। उन्होंने बताया कि उनके पुत्र राजीव से जब विभा की शादी हुई तो वह पटना के राजेंद्र नगर रेलवे गुमटी के पास किराए के मकान में उनसे अलग रहकर रहने लगे और राजीव भी अपना कारोबार करने लगा।


उन्होंने कहा कि एक दिन राजीव जब अपने घर आया तो एक गैर मर्द के साथ उसे देखा जिससे उसका अवैध संबंध था। जिसके बाद दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। जिसे सुलझाने का भी उन लोगों ने प्रयास किया था। 


उन्होंने बताया कि शादी से लेकर 18 साल हो गए है और उनके बेटे राजीव की मौत के भी 8 साल हो गए। लेकिन एक बार भी विभा उनके घर पर नहीं आई। इतने दिन वह कहां थी? उन्होंने कहा कि विभा के भाई राजीव को घर से बुलाकर दलसिंहसराय ले गया और उसकी हत्या कर दी। पूर्व मंत्री ने कहा कि उनके ऊपर जो भी आरोप लगे हैं राजनीतिक साजिश के तहत लगाए गए हैं।


गौरतलब है कि बिहार के पूर्व मंत्री रामाश्रय सहनी की बहू ने उन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि वे अपने बेटे से गाड़ियां चोरी करवाते थे। इससे मिलने वाले पैसे वे अपने पास ही रखते थे। पति की मौत के बाद दो बेटियों के साथ घर से निकालने का आरोप भी बहू ने अपने ससुर रामाश्रय सहनी पर लगाया था। अपनी दो बेटियों के लिए वह न्याय की मांग कर रही है। पूर्व मंत्री रामश्रय सहनी की बहू विभा सहनी ने मीडिया से बातचीत के दौरान यह बताया था कि 2002 में उसकी शादी रामश्रय सहनी के बेटे राजीव सहनी के साथ हुई थी। 


बता दें कि पिछले दिनों बिहार स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने दानापुर से चोरी गई सरकारी सूमो गोल्ड के साथ दो आरोपितों को गिरफ्तार किया था। इसमें एक आरोपी मुकेश सहनी है जो पूर्व मंत्री रामाश्रय सहनी के छोटे बेटे हैं। मुकेश की गिरफ्तारी के बाद उनकी भाभी विभा सहनी ने अपने ससुर पूर्व मंत्री रामाश्रय सहनी पर यह आरोप लगाये थे कि वे अपने बेटों से गाड़ियों की चोरी करवाते थे।


 उनके पति और देवर भी गाड़ियों की चोरी किया करते थे। विभा सहनी के आरोपों को पूर्व मंत्री रामाश्रय सहनी ने खंडन करते हुए कहा है कि वह जो आरोप लगा रही है वो पूरी तरह से गलत और बेबुनियाद है। रामश्रय सहनी ने बेटे राजीव की हत्या का आरोप विभा सहनी के भाई पर लगाया है।  



रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAMESH SHANKAR

FirstBihar संवाददाता