ब्रेकिंग
सिवान में दिनदहाड़े फाइनेंसकर्मी की गोली मारकर हत्या, दो बाइकों पर आए 4 बदमाशों ने घेरकर की ताबड़तोड़ फायरिंगशादी का झांसा देकर महिला सिपाही का यौन शोषण, शिक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्जयूरिया की किल्लत से रिटेल विक्रेताओं में आक्रोश, सड़क पर उतरकर जताया विरोध; DAO से की शिकायतशराबबंदी पर NDA में मतभेद! मांझी को दिलीप जायसवाल ने दिया करारा जवाब, कहा..“पैसा कमाने के लिए क्या कोई कोठे पर चला जाएगा?शादी की चाह में घर से निकलीं दो नाबालिग छात्राएं, रेलवे स्टेशन पर मिलीं; पुलिस ने किया बरामदसिवान में दिनदहाड़े फाइनेंसकर्मी की गोली मारकर हत्या, दो बाइकों पर आए 4 बदमाशों ने घेरकर की ताबड़तोड़ फायरिंगशादी का झांसा देकर महिला सिपाही का यौन शोषण, शिक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्जयूरिया की किल्लत से रिटेल विक्रेताओं में आक्रोश, सड़क पर उतरकर जताया विरोध; DAO से की शिकायतशराबबंदी पर NDA में मतभेद! मांझी को दिलीप जायसवाल ने दिया करारा जवाब, कहा..“पैसा कमाने के लिए क्या कोई कोठे पर चला जाएगा?शादी की चाह में घर से निकलीं दो नाबालिग छात्राएं, रेलवे स्टेशन पर मिलीं; पुलिस ने किया बरामद

कमरे में फंदे से लटका मिला पति-पत्नी का शव, बेटी ने बड़े भाई पर लगाया हत्या का आरोप

Bihar Crime News: पूर्णिया के केनगर थाना क्षेत्र में एक वृद्ध दंपति का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला। घटना के बाद उनकी बेटी ने बड़े भाई पर माता-पिता की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के पूर्णिया जिले में रविवार सुबह एक वृद्ध दंपति का शव उनके घर के अंदर रस्सी के फंदे से लटका मिला। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतकों की बेटी ने अपने बड़े भाई पर माता-पिता की हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।


घटना केनगर थाना क्षेत्र के झुन्नी इस्तम्ब्रार पंचायत के वार्ड संख्या-8 स्थित हेम कॉलोनी मुसहरी की है। मृतकों की पहचान 62 वर्षीय गुलर ऋषि और उनकी 60 वर्षीय पत्नी मुनिया देवी के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही केनगर थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनवी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस निरीक्षक जयप्रकाश सिंह और सीएफएस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच पूर्णिया भेज दिया गया।


मृतक दंपति की बेटी चम्पा देवी ने अपने बड़े भाई मनोज ऋषि पर माता-पिता की हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि मनोज ऋषि अक्सर अपने माता-पिता के साथ मारपीट करता था और उन्हें घर में नहीं रखता था। इसी कारण दोनों पिछले करीब एक महीने से उनकी बेटी के घर पर रहकर भोजन कर रहे थे।


चम्पा देवी ने आरोप लगाया कि शुक्रवार को जब वह अपने माता-पिता को अपने घर ले जाने पहुंची थीं, तब मनोज ऋषि, उसकी पत्नी फूल कुमारी देवी, पुत्र श्रवण ऋषि और अन्य लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की थी। उनका दावा है कि उसी दौरान मनोज ऋषि ने धमकी दी थी कि "जब इन दोनों को मार देंगे, तब तुम लाश ले जाना।"


चम्पा देवी के अनुसार, रविवार सुबह करीब पांच बजे पड़ोसियों से सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचीं, जहां उनके माता-पिता का शव फंदे से लटका मिला। उन्होंने इस मामले में अपने बड़े भाई को हत्या का जिम्मेदार ठहराया है। वहीं, मृतक के छोटे बेटे संजय ऋषि ने बताया कि वह शनिवार रात बालू ढुलाई के काम से बाहर गया था। रविवार सुबह घर लौटने पर उसने अपने माता-पिता के शव को फंदे से लटका देखा।


परिजनों के अनुसार, वृद्ध दंपति पिछले करीब एक वर्ष से भीख मांगकर अपना जीवन यापन कर रहे थे। आरोप है कि उनका बड़ा बेटा गांव के लोगों से भी अपने माता-पिता को भीख नहीं देने के लिए कहता था। पुलिस ने बताया कि फिलहाल मामले में परिजनों की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद और आवेदन मिलने पर विधि-सम्मत कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता