ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतसुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौत

बिहार में अपराधी हुए बेखौफ: मोबाइल छीनने के दौरान इंजीनियर को सिर में मारी गोली, हालत नाजुक

PURNIA: बिहार के पूर्णिया में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। इस बार बेख़ौफ़ अपराधियों ने इंजीनियर के सिर में गोली दाग दी। जिससे इंजीनियर घयल हो गया. जिसे आनन फानन में पूर्णि

बिहार में अपराधी हुए बेखौफ: मोबाइल छीनने के दौरान इंजीनियर को सिर में मारी गोली, हालत नाजुक
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
3 मिनट

PURNIA: बिहार के पूर्णिया में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। इस बार बेख़ौफ़ अपराधियों ने इंजीनियर के सिर में गोली दाग दी। जिससे इंजीनियर घयल हो गया. जिसे आनन फानन में पूर्णिया मेडिकल कॉलेज लाया गया। फिलहाल हालत नाजुक बताई जा रही है।  वही पुलिस घटना की सूचना मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।


बताया जा रहा है कि बदमाशों ने पहले इंजीनियर से मोबाइल छीनने की कोशिश की। लेकिन जब वो कामयाब नहीं हुए तो सिर में गोली मारकर फरार हो गए। घायल की पहचान कृष्ण कुमार मंडल के रूप में हुई है । जो रघुवंश नगर ओपी क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मीपुर भित्ता के रहने वाले हैं। वारदात को अंजाम रघुवंश नगर ओपी इलाके में दिया गया है।


पूर्णिया के रघुवंश नगर ओपी क्षेत्र के लक्ष्मीपुर भित्ता गांव में शुक्रवार की देर शाम हथियार से लैस अपराधियों ने एक इंजीनियर के सिर में गोली मार दी। गोली लगने के बाद इंजीनियर की हालत गंभीर है। जिसे आनन फानन में पूर्णिया मेडिकल कॉलेज लाया गया। जहां से बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।


स्थानीय लोगों ने बताया कि शुक्रवार की रात घायल कृष्ण, लक्ष्मीपुर भित्ता स्थित अपने घर से मलडीहा गांव स्थित कामत पर खाना खाने जा रहे था। इसी दौरान लक्ष्मीपुर गांव में दुर्गा स्थान के पास एक बाइक पर सवार दो बदमाश उसका मोबइल छीनने लगे। बदमाशों को इसमें जब सफलता नहीं मिली तो उन्होंने कृष्ण पर गोली चला दी जो उसके सिर में जा लगी। कृष्ण को लेकर जीएमसीएच पहुंचे उसके गांव के लोगों ने बताया कि कृष्ण ने भागलपुर इंजीनियर कॉलेज से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। उन्होंने बताया कि वो कुछ दिन पहले ही गांव लौटा था और यहीं रह रहा था।


इधर, रघुवंश नगर ओपी प्रभारी धन प्रसाद ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है। चारों तरफ से नाकेबंदी कर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी की जा रही है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
T

रिपोर्टर

Tahsin Ali

FirstBihar संवाददाता