ब्रेकिंग
पटना में रिटायर्ड इंजीनियर 3 दिन रहे डिजिटल अरेस्ट, CBI अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने ठगे 33.83 लाख✦सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦पटना में रिटायर्ड इंजीनियर 3 दिन रहे डिजिटल अरेस्ट, CBI अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने ठगे 33.83 लाख✦सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान

पूर्णिया में अपराधियों का तांडव, कलेक्शन एजेंट को दिनदहाड़े मारी गोली, हालत नाजुक

PURNEA: पूर्णिया में अपराधियों का तांडव लगातार जारी हैं अपराधी आए दिन अपराधी क्राईम की वारदात को अंजाम देकर आराम से फरार हो रहे है। पुलिस एक मामले को सुलझा भी नहीं पाती कि दूस

पूर्णिया में अपराधियों का तांडव, कलेक्शन एजेंट को दिनदहाड़े मारी गोली, हालत नाजुक
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PURNEA: पूर्णिया में अपराधियों का तांडव लगातार जारी हैं अपराधी आए दिन अपराधी क्राईम की वारदात को अंजाम देकर आराम से फरार हो रहे है। पुलिस एक मामले को सुलझा भी नहीं पाती कि दूसरा मामला पुलिस के सामने आ जाता है। ताजा मामला जिले के बनमनखी अनुमंडल का है। जहां बनमनखी में हथियारों से लैस अपराधियों ने दिनदहाड़े फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन एजेंट को गोली मार दी और लूट की घटना को अंजाम दिया है। 


घायल युवक की पहचान शलील झा उर्फ जोली झा के रूप में हुई है। जो चोला फाइनेंस कंपनी का कर्मी बताया जा रहा है। फिलहाल घटना की जानकारी मिलते ही बनमनखी थाने के पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है और अपराधियों की धरपकड़ में जुट गई है।


मिली जानकारी के मुताबिक अपराधी दो की संख्या में थे, जो हथियार से लैस होकर घटना को अंजाम देने पहुंचे थे। बाइक सवार अपराधियों ने पहले को फाइनेंस कर्मी को गोली मारी और फिर लूट की रकम लेकर फरार हो गए. वहीं गोली कलेक्शन एजेंट के बाएं पैर में जा लगी. जिसके बाद कलेक्शन एजेंट को मेडिकल कॉलेज पूर्णिया में एडमिट कराया गया है. फिलहाल पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है।

रिपोर्टिंग
T

रिपोर्टर

Tahsin Ali

FirstBihar संवाददाता