ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा

पति ने किचन नहीं बनवाया तो पत्नी ने की खुदकुशी, घर में पसरा मातम

PURNIYA : बिहार के पूर्णिया जिले से एक महिला द्वारा ख़ुदकुशी कर लेने का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि घर में किचन नहीं होने की वजह से अक्सर महिला का उसके पति से झगड़ा होता थ

पति ने किचन नहीं बनवाया तो पत्नी ने की खुदकुशी, घर में पसरा मातम
First Bihar
3 मिनट

PURNIYA : बिहार के पूर्णिया जिले से एक महिला द्वारा ख़ुदकुशी कर लेने का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि घर में किचन नहीं होने की वजह से अक्सर महिला का उसके पति से झगड़ा होता था. इसी बात से नाराज होकर उसने फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली. दोपहर महिला के घर में उसकी फंदे से लटकती हुई लाश बरामद हुई तो इलाके में हड़कंप मच गया. आसपास के लोगों की भीड़ लग गई. 


घटना पूर्णिया के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रानीपतरा रजीगंज पंचायत भवन के पास हुई. मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. थानेदार आदित्य कुमार ने बताया पति से किसी बात को लेकर विवाद की बात सामने आ रही है. प्रथमदृष्टया आत्महत्या प्रतीत हो रहा है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है. मृतका की पहचान इंद्रजीत रजक की पत्नी रानी देवी (32) के रूप में हुई है.


मृतका के परिजनों ने बताया कि मार्च 2018 में भागलपुर के गोपालपुर थाना क्षेत्र स्थित बचाही गांव की रहने वाली रानी देवी की शादी रानीपतरा बाजार निवासी इंद्रजीत रजक से हुई थी. दोनों को एक ढाई वर्ष का बेटा और एक सात महीने की बेटी भी है. उन्होंने बताया कि पति से किसी बात को लेकर विवाद होने के बाद नाराज होकर रानी ने आत्महत्या कर ली. 


इधर पति इंद्रजीत रजक ने बताया कि सड़क निर्माण के दौरान रानीपतरा बेसिक स्कूल के पास स्थित उसका घर टूट गया. इसके बाद वह रजीगंज पंचायत के नया टोला में घर बनाकर अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रहता था. वह पहले चाय की दुकान चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था लेकिन सड़क निर्माण के दौरान भी चाय दुकान टूट गई. इसके बाद वह मजूदरी कर अपने परिवार को जीवन यापन करता था. पत्नी बार-बार रसोई घर बनाने के लिए कहती थी. लेकिन आर्थिक तंगी होने की बात कहकर वह अक्सर टाल देता था. 


घटना के दिन भी इसी बात लेकर विवाद हुआ था. पति ने बताया कि इसके बाद वह बच्चों के लिए दूध लाने बाजार चला गया. वापस आया तो देखा पत्नी बरामदे पर फंदे लटक रही है. इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. 

टैग्स