ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

महाराष्ट्र में बिहार से लाए गये 59 बच्चों को रेल पुलिस ने छुड़ाया, मदरसा ले जाने की थी तैयारी, पूर्णिया के रहने वाले हैं सभी बच्चे, मौलवी समेत 4 तस्कर गिरफ्तार

DESK: बच्चों की तस्करी का बड़ा मामला महाराष्ट्र में सामने आया है जहां बिहार से ले जाए गये 59 बच्चों को मनमाड और भुसावल रेल पुलिस ने मानव तस्करों से छुड़ाया है। सभी बच्चों की उम्र 5

महाराष्ट्र में बिहार से लाए गये 59 बच्चों को रेल पुलिस ने छुड़ाया, मदरसा ले जाने की थी तैयारी, पूर्णिया के रहने वाले हैं सभी बच्चे, मौलवी समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: बच्चों की तस्करी का बड़ा मामला महाराष्ट्र में सामने आया है जहां बिहार से ले जाए गये 59 बच्चों को मनमाड और भुसावल रेल पुलिस ने मानव तस्करों से छुड़ाया है। सभी बच्चों की उम्र 5 से 17 साल के बीच है। सभी बच्चों को दानापुर-पुणे एक्सप्रेस से महाराष्ट्र लाया गया था। सभी बच्चे बिहार के पूर्णिया जिले के रहने वाले हैं। 


इन बच्चों को सांगली के मदरसे में ले जाने की तैयारी थी। लेकिन इससे पहले रेलवे पुलिस ने बच्चों को मानव तस्करों के चंगूल से छुड़ा लिया। फिलहाल इन बच्चों को जलगांव और नासिक के बाल आश्रय गृह में रखा गया है। 


वही रेल पुलिस ने 4 संदिग्धों को भी गिरफ्तार किया है। बच्चों के परिजनों से संपर्क साधने में पुलिस जुटी है। इन सभी बच्चों को जनरल टिकट पर रिजर्व बोगी में चढ़ाया गया था। जिसकी शिकायत ट्रेन के यात्रियों ने रेल पुलिस से की थी। 


जब पुलिस बोगी में पहुंची तो चारों लोग पुलिस को देखकर भागने लगे जिसे पुलिस ने धर दबोचा। जिसमें एक मौलवी भी शामिल है। बच्चों से पूछताछ की तब पूरे मामले से पर्दा हटा। गिरफ्तार चार लोगों के खिलाफ मनमाड रेलवे थाने में केस दर्ज कराया गया है।  

रिपोर्टिंग
T

रिपोर्टर

Tahsin Ali

FirstBihar संवाददाता