ब्रेकिंग
बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!

होटल के कमरे में लटका मिला एक व्यक्ति का शव, आत्महत्या की आशंका

PURNEA-: सहायक खजांची थाना क्षेत्र के आर.एन. शाह चौक स्थित एक होटल में फांसी लगाकर सुसाइड किए जाने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंच

होटल के कमरे में लटका मिला एक व्यक्ति का शव, आत्महत्या की आशंका
Santosh Singh
3 मिनट


PURNEA-: सहायक खजांची थाना क्षेत्र के आर.एन. शाह चौक स्थित एक होटल में फांसी लगाकर सुसाइड किए जाने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने होटल के कमरे की जांच की।  पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा वही पूरे मामले की छानबीन शुरू की गई।

पूर्णिया के होटल होलीडे इंटरनेशनल में उस वक्त अफरातफरी मच गई जब कमरा नंबर 203 से साकेत राय नामक व्यक्ति का शव फंदे से लटका मिला। घटना के संबंध में बताया जाता है कि बीते शनिवारी की शाम चूनापुर के रहने वाले साकेत राय कमरा नंबर 203 में ठहरे थे लेकिन इस बात की जानकारी घरवालों को नहीं थी। परिजनों ने उनकी काफी खोजबीन की लेकिन जब जब पता नहीं चला तब उनके लापता होने की शिकायत थाने में दर्ज कराने पहुंचे। तभी सूचना मिली की वे होटल होलीडे में ठहरे हैं।

जिसके बाद आज दोपहर करीब 12 बजे होटल पहुंचे परिजनों ने जब रूम का दरवाजा खुलवाने की कोशिश की तो रूम के अंदर से किसी ने जवाब नहीं दिया। परिजनों को लगा की शायद साकेत सोए हुए है। जिसके बाद साकेत के सोकर उठने की जानकारी फोन पर देने की बात होटल मैनेजर से कह परिजन घर लौट गए। शाम 4 बजे तक जब होटल से फोन नहीं आया तब परिजन फिर होटल पहुंचे जब दरवाजा नहीं खुला तब इस बात की सूचना उन्होंने पुलिस को दी।

सूचना के बाद मौके पर पहुंचे डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम पहुंची। जिसके बाद होटल के कमरे के दरवाजे को तोड़कर जैसे ही अंदर प्रवेश किया गया तब फंदे पर लटके साकेत के शव को देखकर सभी हैरान रह गए। पुलिस ने होटल के कमरे की जांच की और शव कोे पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही घटना के सही कारणों का पता चल पाएगा।