ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

गर्लफ्रैंड से चैटिंग करते-करते युवक ने दी जान, चैट में लिखा- Goodbye, अब मोबाइल खोलेगा राज

PURNEA: पूर्णिया के वार्ड 24 में उस वक्त सनसनी फैल गयी जब एक 21 साल के युवक ने गर्लफ्रैंड से चैटिंग करते-करते फंदे से लटकर अपनी जान दे दी। मृतक नीतीश मधेपुरा का रहने वाला था ज

गर्लफ्रैंड से चैटिंग करते-करते युवक ने दी जान, चैट में लिखा- Goodbye, अब मोबाइल खोलेगा राज
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PURNEA: पूर्णिया के वार्ड 24 में उस वक्त सनसनी फैल गयी जब एक 21 साल के युवक ने गर्लफ्रैंड से चैटिंग करते-करते फंदे से लटकर अपनी जान दे दी। मृतक नीतीश मधेपुरा का रहने वाला था जो पूर्णिया में किराये के घर में रहकर पढ़ाई करता था। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 


फिलहाल पुलिस ने उस मोबाइल को कब्जे में ले लिया है जिससे वह किसी लड़की से चैट कर रहा था। वैसे तो नीतीश एक स्टूडेंट था लेकिन पुलिसिया जांच में उसके आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आ रहे हैं। फिलहाल मरंगा थाना पुलिस घटना के सभी बिन्दुओं की गहनता से जांच कर रही है। पूरे इलाके में इस घटना से हड़कंप मचा हुआ है। 


मृतक नीतीश कुमार के बगल के कमरे रहने वाले छात्र ने बताया कि आज सुबह नीतीश का एक दोस्त उससे मिलने आया था. उसने कई बार दरवाजा खटखटाया लेकिन किसी ने दरवाजा नहीं खोला और ना ही आवाज दी। जिसके बाद वह गेट तोड़कर अंदर गया तो नीतीश की लाश फंदे से झूलती हुई मिली। वह अक्सर इससे मिलने आया करता था। 


हालांकि इसके बाद नीतीश का वह दोस्त कहां गया उसे भी  मालूम नहीं है। निखिल ने बताया कि नीतीश मधेपुरा से आकर पूर्णिया के लाइन बस्ती के ततमा टोली के वार्ड 24 स्थित विनोद दास के मकान में किराए पर कमरा लेकर रह रहा था। वहीं मृतक नीतीश के कमरे से पुलिस ने मोबाइल बरामद किया है। मौके पर मौजूद मरंगा थाना प्रभारी ने बताया कि युवक नीतीश के मोबाइल से कई चीजें खुलकर सामने आई हैं। छात्र नीतीश की सुसाइड से पहले अपने गर्लफ्रेंड से चैट पर लंबी बातचीत हो रही थी।


 फिलहाल पूरे मामले की छानबीन में पुलिस जुटी है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। वह मधेपुरा से पूर्णिया में आकर रह रहा था. भेलाड़ थाने की पुलिस को नीतीश की काफी समय से तलाश थी. मौके पर मरंगा थाना की पुलिस के अलावा एफएसएल की टीम पहुंची है. मरंगा थानाध्यक्ष पंकज आनंद और एफएसएल की टीम हर एंगल से इस मामले की जांच कर रही है.

रिपोर्टिंग
T

रिपोर्टर

Tahsin Ali

FirstBihar संवाददाता