ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

डबल मर्डर से सनसनी, अपराधियों ने 5 लोगों को मारी ताबड़तोड़ गोली

PURNEA : बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव होने वाला है. चुनाव से पहले सूबे में आपराधिक घटनाएं काफी तेजी से बढ़ रही हैं. इस वक्त एक बड़ी खबर पूर्णिया से सामने आ रही है. जहां अपरा

डबल मर्डर से सनसनी, अपराधियों ने 5 लोगों को मारी ताबड़तोड़ गोली
First Bihar
2 मिनट

PURNEA :  बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव होने वाला है. चुनाव से पहले सूबे में आपराधिक घटनाएं काफी तेजी से बढ़ रही हैं. इस वक्त एक बड़ी खबर पूर्णिया से सामने आ रही है. जहां अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. अपराधियों ने दिनदहाड़े डबल मर्डर की घटना को अंजाम दिया है. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी मच गई है. पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई हैं.


वारदात पूर्णिया जिले के जानकीनगर थाना इलाके की है. जहां ठाकुरपट्टी एरिया में अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. अपराधियों ने दो लोगों को  हत्या कर दी है. बताया जा रहा है कि जमीन विवाद में इस बड़ी घटना को संजाम दिया गया है. स्थानीय लोगों के मुताबिक इस हमले में 5 लोगों  को गोली लगी. जिसमें से दो लोगों की मौत हो गई है जबकि तीन लोग अभी भी गंभीर रूप से जख्मी बताये जा रहे हैं.


इस घटना में जख्मी सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वारदात की सूचना मिलते ही फ़ौरन मौके पर पहुंची पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. जानकीनगर थानाध्यक्ष के मुताबिक मृतक के परिजनों ने बताया कि 10 की संख्या में आये अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है. पुलिस उन अपराधियों को गिरफ्तार करने की कोशिश में जुटी हुई है. कई इलाकों में रेड मारा जा रहा है. फिलहाल स्थिति पुलिस के नियंत्रण में है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
T

रिपोर्टर

Tahsin Ali

FirstBihar संवाददाता