ब्रेकिंग
छात्रों के मुख्यमंत्री आवास घेराव को RJD का समर्थन, तेजस्वी यादव का ऐलानसद्भावना एक्सप्रेस में चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, होटल मैनेजर समेत 4 गिरफ्तारसैटेलाइट टाउनशिप का विरोध: मंत्री के सामने जमीन मालिकों ने की नारेबाजी, कहा..'निकलो खेत खलिहानों से जंग लड़ों बेइमानों से' सिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचाछात्रों के मुख्यमंत्री आवास घेराव को RJD का समर्थन, तेजस्वी यादव का ऐलानसद्भावना एक्सप्रेस में चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, होटल मैनेजर समेत 4 गिरफ्तारसैटेलाइट टाउनशिप का विरोध: मंत्री के सामने जमीन मालिकों ने की नारेबाजी, कहा..'निकलो खेत खलिहानों से जंग लड़ों बेइमानों से' सिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचा

बिहार: शादी में गई युवती का शव मिलने से सनसनी, प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका

PURNEA: पूर्णिया में एक युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शादी में जाने की बात कहकर घर से निकली युवती का शव बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। प्रेम प्रसंद म

बिहार: शादी में गई युवती का शव मिलने से सनसनी, प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PURNEA: पूर्णिया में एक युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शादी में जाने की बात कहकर घर से निकली युवती का शव बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। प्रेम प्रसंद में हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना भवानीपुर थाना क्षेत्र के महथवा चांप गांव की है।


मृतका की पहचान महथवा चांप निवासी देवनाथ महतो की बेटी स्वीटी कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गुरुवार की रात देवनाथ महतो के घर के बगल में शादी थी। युवती शादी में जाने की बात कहकर घर से निकली थी। शादी से जब देर रात तक वह घर नहीं लौटी तो परिजनों को शंका हुई। जिसके बाद उसकी खोजबीन शुरू की गई लेकिन उसका पता नहीं चला सका। 


शुक्रवार की सुबह में गांव के पास उसका शव बरामद होने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों द्वारा जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस ने गांव के ही एक शख्स को गिरफ्तार किया है और उससे पूछताछ कर रही है। 

रिपोर्टिंग
T

रिपोर्टर

Tahsin Ali

FirstBihar संवाददाता