ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार: डेढ़ लाख रुपए रिश्वत ले रहा था भ्रष्ट कानूनगो, निगरानी की टीम ने रंगेहाथ दबोचा

PURNEA: खबर पूर्णिया से आ रही है, जहां निगरानी विभाग की टीम ने एक घूसखोर कानूनगो को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी कानूनगो जमीन के सर्वे में सुधार करने के एवज में एक श

बिहार: डेढ़ लाख रुपए रिश्वत ले रहा था भ्रष्ट कानूनगो, निगरानी की टीम ने रंगेहाथ दबोचा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PURNEA: खबर पूर्णिया से आ रही है, जहां निगरानी विभाग की टीम ने एक घूसखोर कानूनगो को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी कानूनगो जमीन के सर्वे में सुधार करने के एवज में एक शख्स से डेढ़ लाख रुपए बतौर रिश्वत ले रहा था। इसी दौरान निगरानी विभाग की टीम ने उसे धर दबोचा। निगरानी की इस कार्रवाई से जिले के अन्य कर्मियों में हड़कंप मच गया है। गिरफ्तार कानूनगो को निगरानी की टीम अपने साथ पटना लेकर चली गई, जहां उसे कोर्ट के समक्ष पेश किया जाएगा।


दरअसल, पूरा मामला बनमनखी के धारहरा पंचायत से जुड़ा है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार कानूनगो सौरव कुमार जमीन के सर्वे में सुधार के नाम पर अशोक कुमार से डेढ़ लाख रुपए की मांग कर रहा था। अशोक ने पटना पहुंचकर इस बात की जानकारी निगरानी विभाग को दी। निगरानी विभाग की टीम ने जांच के दौरान मामले को सत्य पाया। इसके बाद पटना से आई निगरानी की टीम ने जाल बिछाकर आरोपी कानूनगो को रंगेहाथ धर दबोचा।


निगरानी डीएसपी अरुणोदय पांडेय ने बताया कि यह कार्रवाई उस वक्त की गई जब आरोपी कानूनगो अधिकारी सौरव कुमार पूर्णिया के बनमनखी स्थित धरहरा पंचायत के कार्यालय में था। पीड़ित अशोक कुमार तय रकम डेढ़ लाख रुपए लेकर कानूनगो सौरव कुमार के पास पहुंचा। जैसे ही अधिकारी ने पैसे हाथ में लिए, वहां पहले से मौजूद निगरानी विभाग की टीम ने उसे धर दबोचा। निगरानी की इस कार्रवाई के बाद कार्यालय में मौजूद अन्य कर्मियों में हड़कंप मच गया है।

रिपोर्टिंग
T

रिपोर्टर

Tahsin Ali

FirstBihar संवाददाता