ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार: सनकी पति ने पत्नी को मौत के घाट उतारा, चाकू से गला रेतकर अपनी भी दे दी जान; हैरान कर देगी वजह

PURNEA: खबर पूर्णिया से आ रही है, जहां एक पत्नी के अवैध संबंध के शक में एक सनकी युवक ने बड़ी वारदात को अंजाम दे डाला। युवक ने पहले अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी और उसके बाद च

बिहार: सनकी पति ने पत्नी को मौत के घाट उतारा, चाकू से गला रेतकर अपनी भी दे दी जान; हैरान कर देगी वजह
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PURNEA: खबर पूर्णिया से आ रही है, जहां एक पत्नी के अवैध संबंध के शक में एक सनकी युवक ने बड़ी वारदात को अंजाम दे डाला। युवक ने पहले अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी और उसके बाद चाकू से खुद का गला रेतकर अपनी जान दे दी। घटना हाट थाना क्षेत्र के हाऊसिंग कॉलोनी की हैं।


मृतक पति-पत्नी की पहचान, हाऊसिंग कॉलोनी निवासी 26 वर्षीय नसरुद्दीन खान और उसकी 24 वर्षीय पत्नी चांदनी खातून के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि डेढ़ वर्ष पूर्व दोनों की शादी दरभंगा के जमालपुर में हुई थी। शादी के बाद सब कुछ ठीक ठाक चल रहा था लेकिन इधर पिछले छह महीने से दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे। अवैध संबंध को लेकर शुक्रवार आधी रात को भी पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया।


इसी दौरान देर रात नसरुद्दीन ने पहले गला दबाकर अपनी पत्नी चांदनी की हत्या कर दी और इसके बाद खुद भी चाकू से गला रेतकर आत्महत्या कर ली। आवाज सुनकर जब घर के लोग कमरे में पहुंचे तो पत्नी बेड पर और पति खून से लथपथ होकर जमीन पर गिरा हुआ था। आनन फानन में दोनों को इलाज के लिए जीएमसीएच लाया गया, जहां जांच के दौरान डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने मृतक पति-पत्नी के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और अपनी जांच पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं घटना को लेकर एसडीपीओ ने बताया युवक नशे का आदी था। नशे में ऐसी घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही हैं।

रिपोर्टिंग
T

रिपोर्टर

Tahsin Ali

FirstBihar संवाददाता