ब्रेकिंग
तेजस्वी पर रोहित कुमार सिंह का बड़ा हमला, बोले- यूरोप में पार्टी के लिए नई जमीन तलाश रहे नेता प्रतिपक्षविक्रमशिला सेतु पर आज रात 10 बजे से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, दूसरे दिन भी नहीं चलेंगी गाड़ियां; क्यों लिया गया बड़ा फैसला?JDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाईराहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहतेजस्वी पर रोहित कुमार सिंह का बड़ा हमला, बोले- यूरोप में पार्टी के लिए नई जमीन तलाश रहे नेता प्रतिपक्षविक्रमशिला सेतु पर आज रात 10 बजे से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, दूसरे दिन भी नहीं चलेंगी गाड़ियां; क्यों लिया गया बड़ा फैसला?JDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाईराहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजह

बिहार: मामूली बात पर महिला ने 3 साल के मासूम को मौत के घाट उतारा, शव को तीन दिन तक बक्से में बंद रखा; ऐसे हुआ खुलासा

PURNEA: पूर्णिया में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां दो बच्चों में हुए मामूली विवाद के बाद पड़ोसी महिला ने तीन साल के मासूम बच्चे की बेरहमी से हत्या कर दी। मासूम की जान

बिहार: मामूली बात पर महिला ने 3 साल के मासूम को मौत के घाट उतारा, शव को तीन दिन तक बक्से में बंद रखा; ऐसे हुआ खुलासा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PURNEA: पूर्णिया में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां दो बच्चों में हुए मामूली विवाद के बाद पड़ोसी महिला ने तीन साल के मासूम बच्चे की बेरहमी से हत्या कर दी। मासूम की जान लेने के बाद आरोपी महिला ने उसके शव को तीन दिनों तक बक्से में बंद किए रखा। घटना बढ़हारा कोठी थाना क्षेत्र के थारी गांव की है।


जानकारी के मुताबिक, प्रकाश मंडल का तीन साल का बेटा कृष्णा अपनी नानी के घर थारी गांव आया हुआ था। यहां खेलने के दौरान उसका पड़ोसी के बच्चे से विवाद हो गया था। इसी दौरान कृष्णा ने उस बच्चे को धक्का दे दिया, जिससे उसका हाथ टूट गया। इसी बात से नाराज पड़ोसी महिला कंचन देवी ने मौका पाकर कृष्णा को मौत के घाट उतार दिया और शव को घर में रखे बक्से में बंद कर दिया।


बच्चे के लापता होने के बाद परिजन उसे तलाश कर रहे थे। वारदात के तीन दिन बाद आरोपी महिला कंचन शव को बक्से समेत जमीन में दफन कर रही थी, तभी ग्रामीणों ने उसे देख लिया। गांव के लोगों ने जब बक्से को खोलवाया तो उसमें कृष्णा का खून से सना शव पड़ा हुआ था। महिला ने गला काटकर उसकी जान ले ली थी।


ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी देने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चे के शव को जब्त कर लिया और आरोपी महिला को गिरफ्तार कर थाने ले गई। महिला ने पुलिस के सामने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। उधर, तीन साल के मासूम कृष्णा की हत्या की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया है और परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।