ब्रेकिंग
बहू से अवैध संबंध का था शक, ससुर ने युवक के प्राइवेट पार्ट पर मारी लात, मौके पर ही दर्दनाक मौत✦मधुबनी में युवक की हत्या के विरोध में विरौल चौक जाम, 12 घंटे से सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन✦25 तारीख को घोड़ा रेस और रंगारंग कार्यक्रम होंगे: अनंत सिंह ने बेटी की शादी में सबको दिया न्योता, कहा..इज्जत के लिए हमलोग खड़ा रहेंगे✦तिलक समारोह से लौट रही डांस टीम की कार पलटी, गया में बाल-बाल बची आधा दर्जन नर्तकियों की जान✦नीतीश सेतु पर पोस्टर फाड़ने के मामले में 3 गिरफ्तार, 11 नामजद समेत 150 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज✦बहू से अवैध संबंध का था शक, ससुर ने युवक के प्राइवेट पार्ट पर मारी लात, मौके पर ही दर्दनाक मौत✦मधुबनी में युवक की हत्या के विरोध में विरौल चौक जाम, 12 घंटे से सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन✦25 तारीख को घोड़ा रेस और रंगारंग कार्यक्रम होंगे: अनंत सिंह ने बेटी की शादी में सबको दिया न्योता, कहा..इज्जत के लिए हमलोग खड़ा रहेंगे✦तिलक समारोह से लौट रही डांस टीम की कार पलटी, गया में बाल-बाल बची आधा दर्जन नर्तकियों की जान✦नीतीश सेतु पर पोस्टर फाड़ने के मामले में 3 गिरफ्तार, 11 नामजद समेत 150 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज

बिहार में जमीन के लिए खूनी खेल : छोटे भाइयों ने बड़े भाई को उतारा मौत के घाट : पहले चाकू से गोदा फिर गोली मारकर ले ली जान

PURNEA : बिहार में एक तरफ जहां बेखौफ बदमाश वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चैलेंज कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ जमीनी विवाद में खून बहाने का सिलसिला भी जारी है। ताजा मामला पूर्णिया

बिहार में जमीन के लिए खूनी खेल : छोटे भाइयों ने बड़े भाई को उतारा मौत के घाट : पहले चाकू से गोदा फिर गोली मारकर ले ली जान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PURNEA : बिहार में एक तरफ जहां बेखौफ बदमाश वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चैलेंज कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ जमीनी विवाद में खून बहाने का सिलसिला भी जारी है। ताजा मामला पूर्णिया का है, जहां जमीन के लिए छोटे भाइयों ने मिलकर बड़े भाई की गोली मारकर जान ले ली। घटना रुपौली थानाक्षेत्र के सुपौली गांव की है।


मृतक की पहचान सिंहपुर दियारा निवासी दहोली मंडल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दहोली मंडल ने 10 कट्ठा जमीन खरीदी थी। उक्त जमीन को लेकर उसका अपने सगे भाइयों से विवाद चल रहा था। दोनों छोटे भाई अपने बड़े भाई दहोली मंडल से जमीन में हिस्सा मांग रहे थे। लेकिन दहोली मंडल दोनो को जमीन में हिस्सा देने को तैयार नहीं था।


इसको लेकर आए दिन तीनों भाइयों के बीच विवाद होता रहता था। रविवार को जमीन को लेकर छोटे भाइयों ने बड़े भाई से झगड़ा शुरू कर दिया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों छोटे भाइयों ने मिलकर अपने बड़े भाई पर जानलेवा हमला कर दिया। दोनों ने पहले चाकू मारकर बड़े भाई को घायल कर दिया और बाद में गोली मारकर उसकी जान ले ली।


इस घटना के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस ने दोनों भाइयों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।