ब्रेकिंग
सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां

बिहार में दिनदहाड़े बड़ी लूट से हड़कंप, हथियार दिखाकर कारोबारी से लूट लिए लाखों रुपए

PURNEA: खबर पूर्णिया से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने एक कारोबारी से चार लाख रुपए लूटकर फरार हो गए। कारोबारी कहीं जा रहे थे, तभी बाइक सवार चार बदमाशों ने उनका रास्ता रोक दिया और

बिहार में दिनदहाड़े बड़ी लूट से हड़कंप, हथियार दिखाकर कारोबारी से लूट लिए लाखों रुपए
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PURNEA: खबर पूर्णिया से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने एक कारोबारी से चार लाख रुपए लूटकर फरार हो गए। कारोबारी कहीं जा रहे थे, तभी बाइक सवार चार बदमाशों ने उनका रास्ता रोक दिया और पिस्टल दिखाकर चार लाख रूपए लूट लिये। दिनदहाड़े लूट की इस बड़ी वारदात के बाद इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया है। घटना रूपौली थाना क्षेत्र के टीकापट्टी की है।


बताया जा रहा है कि बहुआरा गांव निवासी कारोबारी मुनेश्वर साह शनिवार की सुबह मिनी ट्रक लेकर किराना का सामान लाने के लिए गुलाबबाग मंडी जा रहे थे। इसी दौरैन अधोकोपा गांव के पास बाइक सवार चार बदमाश मिनी ट्रक को ओवरटेक कर रोकवा दिया और हथियार के बल पर कारोबारी के पास मौजूद करीब चार लाख रुपयों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए।


पीड़ित कारोबारी द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने लूटकांड में शामिल बदमाशों को जल्द ही गिरफ्तार कर लेने का भरोसा दिलाया है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुट गई है। बता दें कि जिले में पिछले कुछ महीने से अपराधी वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं बावजूद इसके पुलिस अपराधियों पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रही है।