ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

बिहार : CDPO को लगा 1.2 लाख का चूना, साहब के क्रेडिट कार्ड से शॉपिंग कर गए अपराधी

PURNEA : बिहार के पूर्णिया जिले से हैरान करने वाली एक घटना सामने आई है. दरअसल यहां एक सरकारी अधिकारी को साइबर क्रिमिनलों ने 1.2 लाख का चूना लगा दिया है. साहब के क्रेडिट कार्ड

बिहार : CDPO को लगा 1.2 लाख का चूना, साहब के क्रेडिट कार्ड से शॉपिंग कर गए अपराधी
First Bihar
2 मिनट

PURNEA : बिहार के पूर्णिया जिले से हैरान करने वाली एक घटना सामने आई है. दरअसल यहां एक सरकारी अधिकारी को साइबर क्रिमिनलों ने 1.2 लाख का चूना लगा दिया है. साहब के क्रेडिट कार्ड से बदमाशों ने ऑनलाइन शॉपिंग कर लिया है. जिससे सारे पैसे उड़ गए. इस घटना को लेकर उन्होंने संबंधित थाने में शिकायत दर्ज कराई है.


पूर्णिया जिले के पूर्वी प्रखंड के बाल विकास परियोजना पदाधिकारी राजेश रंजन ने सदर थाना में शिकायत की है कि उनके खाते से एक लाख दो हजार एक सौ चौबीस रुपये गायब हो गए हैं. किसी ने उनके क्रेडिट कार्ड से ऑनलाइन खरीददारी कर ली है. उन्होंने थाने में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई करने की मांग की है.


सीडीपीओ के राजेश रंजनकी ओर से थाने में दिए गए लिखित आवेदन में बताया गया है कि उनके क्रेडिट कार्ड से खरीदारी किन के द्वारा की गई है. इसका पता नहीं चल पा रहा है. इससे का लिखित आवेदन संबंधित बैंक के प्रबंधक को भी दिया गया है. लेकिन बैंक प्रबंधक के द्वारा थाना से एफआई आर की कॉपी मांगी जा रही है.


इस घटना के बाबत पूर्णिया के सदर थानाध्यक्ष मधुरेंद्र किशोर ने बताया कि आवेदन मिला है. मामले की जांच पड़ताल की जा रही है. जल्द ही इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी.