ब्रेकिंग
विक्रमशिला सेतु पर आज रात 8 बजे से वाहनों की आवाजाही रहेगी बंद, क्यों लिया गया बड़ा फैसला?JDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाईराहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबविक्रमशिला सेतु पर आज रात 8 बजे से वाहनों की आवाजाही रहेगी बंद, क्यों लिया गया बड़ा फैसला?JDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाईराहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलब

बिहार: घर के बाहर बुजुर्ग शख्स की बेरहमी से हत्या, जमीनी विवाद में मर्डर की आशंका

PURNEA: पूर्णिया में बेखौफ बदमाशों ने सोए अवस्था में एक शख्स की बेरहमी से हत्या कर दी। जमीनी विवाद में हत्या की आशंका जताई जा रही है। बुजुर्ग शख्स अपने घर के बाहर बने बैठके में सो

बिहार: घर के बाहर बुजुर्ग शख्स की बेरहमी से हत्या, जमीनी विवाद में मर्डर की आशंका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PURNEA: पूर्णिया में बेखौफ बदमाशों ने सोए अवस्था में एक शख्स की बेरहमी से हत्या कर दी। जमीनी विवाद में हत्या की आशंका जताई जा रही है। बुजुर्ग शख्स अपने घर के बाहर बने बैठके में सो रहा था, तभी बदमाशों ने धारदार हथियार से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना अमौर थाना क्षेत्र के सिरो टोल की है।


मृतक की पहचान सिरो टोल गांव निवासी 62 वर्षीय जनार्दन मंडल के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि वारदात के वक्त जनार्दन मंडल खाने खाने के बाद घर के बाहर बने बैठका में सोने के लिए चले गए थे। देर रात बदमाश वहां पहुंचे और धारदार हथियार से वार कर जनार्दन मंडल को मौत के घाट उतार दिया। परिजनों की घटना अगले दिन तब हुई जब वे जनार्दन मंडल को जगाने के लिए पहुंचे। खून से सना जनार्दन मंडल का शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया।


घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। परिजनों और ग्रामीणों ने के मुताबिक उनका गांव के कुछ लोगों से विवाद चल रहा था। आशंका जताई है कि उन्हीं लोगों ने वारदात को अंजाम दिया है।

रिपोर्टिंग
T

रिपोर्टर

Tahsin Ali

FirstBihar संवाददाता