ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

बिहार: मक्का लेकर मंडी जा रहा था शख्स, रास्ते में बदमाशों ने गोली मारकर ले ली जान

PURNEA: पूर्णिया में बेखौफ अपराधी एक के बाद एक वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। ताजा मामला धमदाहा अनुमंडल के चंद्रदेही गांव के पास की है। यहां बदमाशों ने चुन

बिहार: मक्का लेकर मंडी जा रहा था शख्स, रास्ते में बदमाशों ने गोली मारकर ले ली जान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PURNEA: पूर्णिया में बेखौफ अपराधी एक के बाद एक वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। ताजा मामला धमदाहा अनुमंडल के चंद्रदेही गांव के पास की है। यहां बदमाशों ने चुनावी रंजिश को लेकर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई है।


मृतक की पहचान बरहरा कोठी थाना क्षेत्र स्थित कैलू टोला सुखसेना निवासी बाबूलाल मंडल के बेटा सागर कुमार गौरव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक सागर कुमार का गांव के ही इंदू शेखर, बबलू मंडल, कामेश्वर मंडल और अरविंद मंडल से पंचायत चुनाव को लेकर रंजिश चल रही थी। इस चुनावी रंजिश को लेकर आरोपियों ने सागर की गोली मारकर हत्या कर दी।


बताया जा रहा है कि सोमवार की सुबह मृतक सागर कुमार ट्रैक्टर पर मक्का लोड कर गुलाबबाग मंडी जा रहा था। जैसे ही सागर धमदाहा अनुमंडल के चंद्रदेही गांव के पास पहुंचा बाइक सवार अपराधियों ने रोक कर उसे गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।  स्थानीय लोगों ने घायल सागर को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने सभी आरोपियों के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

रिपोर्टिंग
T

रिपोर्टर

Tahsin Ali

FirstBihar संवाददाता