ब्रेकिंग
अवैध हथियार से वह कैसे लोगों को डराता था? भरत तिवारी एनकाउंटर पर बोले मंत्री दिलीप जायसवालजमीन की जमाबंदी में बड़ा फर्जीवाड़ा, CO और राजस्व कर्मी समेत 55 लोगों पर केस; डिजिटल सिस्टम पर भी उठे सवालराबड़ी देवी के नए सरकारी बंगले का रंग बदला, भगवा हटाकर इस कलर से पेंट करा रही सरकार; लालू परिवार ने जताई थी आपत्तिमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सुरक्षा में लापरवाही पर एक्शन, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सस्पेंडशॉर्ट सर्किट से फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों की मशीनें और सामान जलकर राखअवैध हथियार से वह कैसे लोगों को डराता था? भरत तिवारी एनकाउंटर पर बोले मंत्री दिलीप जायसवालजमीन की जमाबंदी में बड़ा फर्जीवाड़ा, CO और राजस्व कर्मी समेत 55 लोगों पर केस; डिजिटल सिस्टम पर भी उठे सवालराबड़ी देवी के नए सरकारी बंगले का रंग बदला, भगवा हटाकर इस कलर से पेंट करा रही सरकार; लालू परिवार ने जताई थी आपत्तिमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सुरक्षा में लापरवाही पर एक्शन, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सस्पेंडशॉर्ट सर्किट से फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों की मशीनें और सामान जलकर राख

पूर्णिया में मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन, भारी मात्रा में हथियार बनाने का सामान बरामद, 3 अपराधी भी गिरफ्तार

PURNEA: पूर्णिया में मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन पुलिस ने किया है। मौके से भारी मात्रा में हथियार बनाने का सामान बरामद किया गया है। वही इस दौरान 3 अपराधियों को भी गिरफ्तार किया गया

पूर्णिया में मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन, भारी मात्रा में हथियार बनाने का सामान बरामद, 3 अपराधी भी गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PURNEA: पूर्णिया में मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन पुलिस ने किया है। मौके से भारी मात्रा में हथियार बनाने का सामान बरामद किया गया है। वही इस दौरान 3 अपराधियों को भी गिरफ्तार किया गया है। पूर्णिया के धमदाहा थाना क्षेत्र स्थित एक घर में छापेमारी की गयी है।


गिरफ्तार अपराधियों के पास से 20 अर्ध निर्मित देसी पिस्टल (लोहे का), 19 लोहे का पिस्टल बेरल, 20 पिस्टल का स्लाइडर 15 ड्रिल की चक, 1 मोटर, 60 लोहे का पत्ती, 18 लोहे का प्लेट, 03 लेथ मशीन , 03 ड्रिल मशीन, 1 जनरेटर , 01 सिलेंडर , 01 बैस, 1 कटर , 1वेल्डिंग मशीन तथा अन्य हथियार बनाने की सामग्री बरामद हुआ है । 


बिहार एस.टी.एफ., कोलकाता एस.टी.एफ. तथा पूर्णियाँ जिला बल की संयुक्त अभियान में पूर्णियाँ जिला के धमदाहा थाना अंतर्गत कुकरौन न0-01 से एक व्यक्ति के घर पर छापेमारी कर मिनीगन फैक्ट्री का उद्भेदन किया गया, जिसमें उक्त  अवैध आग्नेयास्त्र व अर्द्धनिर्मित आग्नेयास़्त्रों/ सामानों के साथ तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

रिपोर्टिंग
T

रिपोर्टर

Tahsin Ali

FirstBihar संवाददाता