ब्रेकिंग
वाह रे फर्जी सम्राट सरकार!.. प्रस्तावित औद्योगिक निवेश को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला कार्यपालक अभियंता के तीन ठिकानों पर छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति मामले में एकसाथ EOU और निगरानी की रेडस्वतंत्रता दिवस को लेकर पूरे बिहार में हाई अलर्ट, गांधी मैदान समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा; चप्पे-चप्पे पर पैनी नजरसमझौता कराने पहुंचे वार्ड सदस्य की गोली मारकर हत्या, मारपीट में दो चचेरे भतीजे भी जख्मीHar Ghar Tiranga : हर घर तिरंगा अभियान में CM सम्राट की बड़ी अपील, लोकसेवक आवास पर फहराया तिरंगा; जानें क्या कहावाह रे फर्जी सम्राट सरकार!.. प्रस्तावित औद्योगिक निवेश को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला कार्यपालक अभियंता के तीन ठिकानों पर छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति मामले में एकसाथ EOU और निगरानी की रेडस्वतंत्रता दिवस को लेकर पूरे बिहार में हाई अलर्ट, गांधी मैदान समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा; चप्पे-चप्पे पर पैनी नजरसमझौता कराने पहुंचे वार्ड सदस्य की गोली मारकर हत्या, मारपीट में दो चचेरे भतीजे भी जख्मीHar Ghar Tiranga : हर घर तिरंगा अभियान में CM सम्राट की बड़ी अपील, लोकसेवक आवास पर फहराया तिरंगा; जानें क्या कहा

पूरे परिवार को गोली मारने की धमकी देकर 3 महीने तक नाबालिग से किया गंदा काम, FIR दर्ज होने के बाद आरोपी गिरफ्तार

VAISHALI: वैशाली के महनार नगर परिषद क्षेत्र में 8वीं में पढ़ने वाली 14 वर्षीय नाबालिग छात्रा से युवक द्वारा लगातार 3 महीने तक शारीरिक शोषण किया गया। नाबालिग से यौन उत्पीड़न का

पूरे परिवार को गोली मारने की धमकी देकर 3 महीने तक नाबालिग से किया गंदा काम, FIR दर्ज होने के बाद आरोपी गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

VAISHALI: वैशाली के महनार नगर परिषद क्षेत्र में 8वीं में पढ़ने वाली 14 वर्षीय नाबालिग छात्रा से युवक द्वारा लगातार 3 महीने तक शारीरिक शोषण किया गया। नाबालिग से यौन उत्पीड़न का मामला सामने आने के बाद इसकी लिखित शिकायत महनार थाने में की गयी। जिसके बाद पुलिस ने मामले में प्राथमिक दर्ज कर युवक को गिरफ्तार किया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


घटना को लेकर नाबालिग छात्रा के पिता की ओर से पुलिस को दिए गए आवेदन में कहा गया है कि उनकी पुत्री वर्ग 8 की छात्रा है। नगर परिषद महनार के वार्ड संख्या 19 फतेहपुर कमली निवासी मनोज महतो का पुत्र दीपक कुमार 5 अगस्त 2023 से लेकर 30 अगस्त 2023 तक उनकी पुत्री को अपने घर ले जाकर लगातार रेप करता रहा। 


साथ ही उनकी पुत्री को पिस्तौल दिखाकर धमकी भी देता था की किसी को बताया तो पूरे परिवार को जान से मार देंगे। डर के कारण उनकी बेटी ने यह बात किसी को नहीं बतायी। लेकिन 1 नवंबर से जब उनकी बेटी ने स्कूल जाना बंद कर दिया तब मां ने पूछा कि आखिर स्कूल क्यों नहीं जाती हो। स्कूल नहीं जाने का कारण क्या है तब डरते-डरते उसने पूरी घटना की जानकारी मां को दी। जिसके बाद मामले की प्राथमिकी दर्ज की गयी। आरोपी दीपक की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। तभी महनार थानाध्यक्ष संजय कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। 


रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता