ब्रेकिंग
खड़गे की टिप्पणी पर बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन का पलटवार, बोले- यह बयान कांग्रेस के वैचारिक दिवालियापन को दर्शाता है✦बेगूसराय में पुलिस को देख बूढ़ी गंडक में कूदा युवक, मौत के बाद सड़क पर उतरे ग्रामीण, पुलिस के खिलाफ नारेबाजी✦नहीं खत्म होगी अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता! जेडीयू नेतृत्व ने कर दी है बड़ी गलती, अब नीतीश कुमार को सामने आना होगा✦खड़गे के बयान पर अमित शाह का पलटवार, बोले- मोदी जी के पिता पर अभद्र टिप्पणी कर सारी मर्यादाएं तार-तार कीं✦ मुर्खों की टोली है कांग्रेस: खड़गे के बयान पर भड़के गिरिराज सिंह, बोले..जब नाश मनुज पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है✦खड़गे की टिप्पणी पर बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन का पलटवार, बोले- यह बयान कांग्रेस के वैचारिक दिवालियापन को दर्शाता है✦बेगूसराय में पुलिस को देख बूढ़ी गंडक में कूदा युवक, मौत के बाद सड़क पर उतरे ग्रामीण, पुलिस के खिलाफ नारेबाजी✦नहीं खत्म होगी अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता! जेडीयू नेतृत्व ने कर दी है बड़ी गलती, अब नीतीश कुमार को सामने आना होगा✦खड़गे के बयान पर अमित शाह का पलटवार, बोले- मोदी जी के पिता पर अभद्र टिप्पणी कर सारी मर्यादाएं तार-तार कीं✦ मुर्खों की टोली है कांग्रेस: खड़गे के बयान पर भड़के गिरिराज सिंह, बोले..जब नाश मनुज पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है

प्रेस का स्टीकर लगी गाड़ी से शराब की तस्करी, कार से मिली 25 लाख की विदेशी शराब, पुलिस को ऐसे चकमा दे रहा था यूट्यूबर

CHAPRA: गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग की टीम ने प्रेस लिखे कार से 25 लाख का विदेशी शराब बरामद किया है। कार में सवार दो लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है जिसमें एक यूट्यूब

प्रेस का स्टीकर लगी गाड़ी से शराब की तस्करी, कार से मिली 25 लाख की विदेशी शराब, पुलिस को ऐसे चकमा दे रहा था यूट्यूबर
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

CHAPRA: गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग की टीम ने प्रेस लिखे कार से 25 लाख का विदेशी शराब बरामद किया है। कार में सवार दो लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है जिसमें एक यूट्यूबर भी शामिल है। उत्पाद अधीक्षक रजनीश ने बताया कि मकेर थाना क्षेत्र के सोनहो चौक पर गोपालगंज की तरफ से आ रही एक बोलेरो को जब रोककर जांच की गयी तो उसमें रखे विदेशी शराब की बड़ी खेप को बरामद किया गया। बरामद शराब की कीमत 25 लाख रुपये आंकी जा रही है। दो शराब तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। 


गिरफ्तार तस्करों में परसा थाना क्षेत्र के बंदी छपरा गांव निवासी पंकज कुमार भी शामिल है जो यूटूबर है और जिसने गाड़ी पर प्रेस लिख रखा था। गाड़ी पर प्रेस लिखकर वह इसकी आड़ में शराब तस्करी का काम करता था। पैसे की लालच उसे लग चुकी थी इसलिए वो यह काम लगातार कर रहा था लेकिन आखिरकार वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। कहते हैं ना कि बुरे काम का बुरा नतीजा होता है वही पंकज के साथ हुआ। उसने बताया कि वह लालच में पड़ गया था और इसी लालच के चक्कर में वह शराब तस्कर बन गया। उसने बताया कि वह एक कार्यक्रम की रिकार्डिंग करने के लिए उत्तर प्रदेश के कुशीनगर गया हुआ था लेकिन कार्यक्रम स्थगित होने के बाद वह लौट रहा था तब उसके साथ पटना निवासी एक युवक भी था जिसने उसे 20 हजार रुपये का लालच दिया जिसे उसने स्वीकार कर लिया लेकिन उत्पाद विभाग की टीम ने उसे शराब के साथ पकड़ लिया।  


उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि एक अन्य गाड़ी जो प्रेस लगी कार के साथ चल रही थी वह मौके से गाड़ी को लेकर भागने का प्रयास करने लगा लेकिन तेज गति के कारण गाड़ी को लेकर भागने के क्रम में कई जगह उसने धक्का मारा लेकिन पीछा कर रही गाड़ी के दबाव में उसने गाड़ी छोड़ दिया और फरार होने में सफल रहा। बहरहाल दोनों गाड़ियों को जब्त कर लिया गया है और गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ की जा रही है। इसके गिरोह में शामिल लोगों का पता लगाया जा रहा है। गिरफ्तार यूटूबर ने फरार शराब तस्कर को लेकर अनभिज्ञता जाहिर की है उसका कहना है कि उसे अपने साथी का नाम नहीं पता है। जो आश्चर्य की बात है। जिससे यह प्रतीत होता है कि प्रेस की आड़ में शराब की तस्करी का खेल लम्बे समय से जारी था। शराब के साथ पकड़े गए दूसरे शख्स की पहचान परसा थाना क्षेत्र के बलीगांव निवासी चंदेश्वर राय के पुत्र मिथिलेश कुमार के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 

छपरा से रमिन्द्र कुमार सिंह की रिपोर्ट